{"_id":"56f2db104f1c1bef5ef14d24","slug":"city-president-of-bjpyumo-resigns","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजयुमो नगर उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजयुमो नगर उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Wed, 23 Mar 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
bjp
विज्ञापन
भाजपा युवा मोर्चा के नगर उपाध्यक्ष ने बुधवार को अपना इस्तीफा दे दिया। मगर खास बात यह है कि जिलाध्यक्ष को यह भी नहीं पता कि नगर उपाध्यक्ष कौन है और उसका क्या नाम है।
मोर्चा के नगर उपाध्यक्ष मनेंद्र वत्स ने अपना नगर अध्यक्ष के नाम पत्र लिखकर दे दिया। मनेंद्र ने अपना इस्तीफा देने के पीछे पार्टी नेताओं को दोषी करार दिया है। उसने अपने इस्तीफे में लिखा है कि उन्होंने जिलाध्यक्ष लक्ष्मीराज से फोन पर सूचित किया था कि वह रेल लाओ आंदोलन चलाना चाहता है।
बुलंदशहर को दिल्ली से सीधी रेल नहीं है जबकि अलीगढ़ और मेरठ आदि शहरों को सीधी ट्रेन है। मनेंद्र का आरोप है कि जिलाध्यक्ष ने उससे आंदोलन ना करने की बात कहकर कहा कि केंद्र में हमारी सरकार है और ऐसा करना संभव नहीं है।
विज्ञापन
इसलिए उसने अपना इस्तीफा दे दिया है और वह अब आम आदमी बनकर इस आंदोलन को आगे बढ़ा सकता है। उधर जब फोन पर जिलाध्यक्ष लक्ष्मीराज से संपर्क किया तो उन्होंने कहा कि पार्टी में कार्यकर्ताओं की लंबी फेहरिस्त है। वह मनेंद्र वत्स को नहीं जानते और इस बारे में वह नगर अध्यक्ष से संपर्क कर जानकारी हासिल करेंगे।