{"_id":"593847e84f1c1b831c9c992e","slug":"city-cut-off-from-power-cuts","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर-देहात में बिजली कटौती से हाहाकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर-देहात में बिजली कटौती से हाहाकार
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Thu, 08 Jun 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
अन्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भले ही शासन की ओर से 24 घंटे बिजली आपूर्ति करने के आदेश है। लेकिन शासन के दावों को भीषण गर्मी ध्वस्त कर रही है। सबसे बदतर हालत ग्रामीण क्षेत्रों की है, जहां रात-रातभर बिजली गायब रहती है। शहरी क्षेत्रों में भी जमकर ट्रिपिंग की जा रही है। बढ़ती गर्मी के कारण जिले की बिजली डिमांड भी बढ़ती जा रही है। इसके कारण डिमांड और सप्लाई का अंतर भी बढ़ गया है।
सूरज के तेवर देख जिलेभर में बिजली की कटौती तेज हो गई है। शहर में महज 12 से 14 घंटे आपूर्ति की जा रही है। तहसील-कस्बों में 11 से 12 और गांव में आठ से नौ घंटे ही बिजली आपूर्ति हो रही है। गर्मी में लोड बढ़ने के कारण जमकर इमरजेंसी रोस्टरिंग हो रही है।
विज्ञापन
सुबह हो या शाम, दिन हो या रात, बिजली कटौती जमकर हो रही है। शहर में मंगलवार रात दो बजे से 3.30 बजे तक बिजली गुल रही। वहीं, बुधवार सुबह छह बजे से 11 बजे तक बिजली गुल रही। दोपहर बाद से कई बार ट्रिपिंग ने लोगों को रुलाया। मंगलवार को जिले की बिजली डिमांड एक हजार मेगावाट तक दर्ज की गई, जबकि इसके सापेक्ष आपूर्ति महज 550 मेगावाट ही हो सकी।
विज्ञापन
लो वोल्टेज से फुंक रहे उपकरणः बिजली कटौती के साथ उपभोक्ताओं को लो वोल्टेज की समस्या से भी जूझना पड़ रहा है। लो वोल्टेज के कारण उपभोक्ताओं की जेब पर भी बोझ बढ़ रहा है। लो वोल्टेज से बिजली के उपकरण भी फुंक रहे हैं।
बारिश के बाद निकली तेज धूप ने छुड़ाया पसीना
भीषण गर्मी के बाद मंगलवार रात मौसम ने करवट बदली और पूरी रात तेज हवा चली। बुधवार सुबह आसमान में बादल छा गए और जहां-तहां बारिश हुई। इससे सभी ने राहत की सांस ली। दोपहर बाद तेज धूप ने एक बार फिर लोगों का जीना मुहाल कर कर दिया।
पिछले कई दिनों से आसमान से आग बरस रही थी। इससे सब बेहाल थे और सभी को बारिश की आस लगी थी। मौसम वैज्ञानिकों ने बदलाव और बारिश की संभावना पहले ही जता दी थी। मंगलवार की सुबह बादल देख सभी के चेहरे खिल गए कि अब राहत मिलेगी। मगर, जिले में कहीं-कहीं ही बारिश हुई।
मगर, ऐसा नहीं हुआ और जहां-तहां ही बारिश के बाद आसमान साफ हो गया। इसके बाद धूप निकल आई और फिर तपिश ने पसीने छूड़ा दिए। सुबह बारिश के दौरान अधिकतम तापमान गिरकर 36 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। दोपहर होते ही अधिकतम तापमान बढ़कर 38 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा, जबकि न्यूनतम तापमान 27 रहा।
वहीं दूसरी ओर कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. विवेकराज सिंह के अनुसार बारिश होने की संभावना बनी हुई है।