फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Chocolate and fast food can cause tooth decay

Bulandshahar News: चॉकलेट व फास्ट फूड से दांतों में हो रही सड़न

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 03 Dec 2025 10:24 PM IST
विज्ञापन
Chocolate and fast food can cause tooth decay
जिला चिकित्सालय की ओपीडी में दंत रोग विशेषज्ञ बच्ची के दांतों की जांच करते हुए। संवाद
बुलंदशहर। चॉकलेट, फास्ट फूड व गुटखा लोगों के दांतों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इससे बच्चों से लेकर बड़ों तक के दांत खराब हो रहे हैं। जिला चिकित्सालय की ओपीडी में प्रतिदिन बच्चों से लेकर बड़े तक दांतों में दर्द और सड़न से पीड़ित होकर परामर्श के लिए आ रहे हैं। चिकित्सक बच्चों को चॉकलेट एवं फास्ट फूड से दूर रखने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

जिला चिकित्सालय के दंत विभाग की ओपीडी में प्रतिदिन 100 से अधिक दंत रोग की समस्या लेकर मरीज आ रहे हैं। इनमें 30 से 40 बच्चे शामिल रहते हैं। बुधवार को ओपीडी में सुनीता अपनी सात साल की बेटी को लेकर पहुंचीं। चिकित्सक को बताया कि बेटी जिद करके चॉकलेट खाती है। दांत में सड़न होने पर दिखाया है। आकाश ने बताया कि आठ साल के बेटे के दांत टूटने व खराब होने पर दिखाया है। बेटा चॉकलेट ज्यादा खाता है।
विज्ञापन

दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. मोहित कुमार ने बताया कि बच्चों में चॉकलेट खाने की ललक अधिक होती है। खाने के बाद बच्चे मुंह साफ नहीं करते हैं। इससे दांतों में सड़न शुरू हो जाती है। फास्ट फूड खाने से भी दांत के रोगी बन रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि ब्रश का सही तरीके से प्रयोग करना चाहिए। बच्चों के लिए नरम और छोटे ब्रश एरिया वाले टूथब्रश का प्रयोग करें। प्रतिदिन बच्चों को लेकर आ रहे परिजनों को चॉकलेट व फास्ट फूड न खिलाने की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed