फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Children showed their talent in cultural, quiz and speech competition

Bulandshahar News: सांस्कृतिक, क्विज एवं भाषण प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 15 Apr 2025 10:05 PM IST
विज्ञापन
Children showed their talent in cultural, quiz and speech competition
नुमाइश मैदान ​स्थित रविंद्र नाट्यशाला में आयोजित कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्त
बुलंदशहर। नुमाइश मैदान स्थित रविंद्र नाट्यशाला में बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से हमारा संविधान-हमारा स्वाभिमान अभियान अंतर्गत जारी कार्यक्रम दूसरे दिन मंगलवार को भी जारी रहा। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक, क्विज एवं भाषण प्रतियोगिता में भाग लेकर अपनी प्रतिभा दिखाई।
विज्ञापन

कार्यक्रम का आयोजन भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में किया गया। इसमें विभिन्न विद्यालयों से आए छात्र-छात्राओं ने संविधान आधारित रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। विद्यार्थियों ने वाद-विवाद, भाषण एवं क्विज प्रतियोगिताओं के माध्यम से संविधान निर्माण, मौलिक अधिकारों, नागरिक कर्तव्यों एवं संविधान में हुए प्रमुख संशोधनों पर विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक विनय कुमार ने कहा कि यह कार्यक्रम संविधान के प्रति सम्मान एवं समझ को बढ़ावा देने का एक प्रयास है। बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. लक्ष्मीकांत पांडे ने कहा कि बचपन से ही यदि संविधान के आदर्शों को शिक्षा से जोड़ा जाए, तो विद्यार्थी न केवल एक जिम्मेदार नागरिक बनते हैं, बल्कि देश के विकास में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं। बताया कि यह कार्यक्रम 28 अप्रैल तक जारी रहेगा। इस दौरान विभाग के अधिकारी और शिक्षक आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed