फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   child missing

ट्यूशन छोड़ दोस्त से मिलने पहुंचा छह वर्षीय छात्र

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 16 May 2022 10:18 PM IST
विज्ञापन
child missing
ट्यूशन छोड़ दोस्त से मिलने पहुंचा छह वर्षीय छात्र
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गद्दीयान निवासी छह वर्षीय छात्र रविवार को घर से ट्यूशन जाने के लिए निकला। ट्यूशन जाने के बजाए वह अपने दोस्त के घर जा पहुंचा और शाम तक घर नहीं गया। चिंतित परिजन पूरे दिन बच्चे को खोजते रहे। रात करीब 10 बजे पुलिस ने छात्र को बरामद किया।

ऊपरकोट के मोहल्ला गद्दीयान निवासी महिला नाजमा ने रविवार देर शाम को कोतवाली नगर पुलिस को सूचना दी कि उसका छह वर्षीय पुत्र इजहार सुबह 10 बजे घर से ट्यूशन पढ़ने के लिए मोहल्ला शेखान ऊपरकोट के लिए गया था, जो वहां नहीं पहुंचा। इसके बाद बालक को काफी तलाश किया गया, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका। इस संबंध में कोतवाली नगर पुलिस ने बच्चे के लापता हो जाने के संबंध में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। एसपी सिटी सुरेंद्रनाथ तिवारी ने बताया कि बच्चे की तलाश के लिए थाना पुलिस को निर्देशित किया गया था। जिसके बाद देर रात करीब दस बजे नगर पुलिस ने बालक को मोहल्ला वहलीमान से सकुशल बरामद कर लिया। पूछताछ में बच्चे ने बताया कि वह ट्यूशन न जाकर टंकी वाली गली में अपने दोस्त के घर चला गया था। जिसके बाद पुलिस ने दूसरे बालक के घर जाकर पूछताछ की। जानकारी हुई कि बालक सुबह से ही अपने दोस्त के घर पर था। इसके बाद पुलिस ने बालक को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed