फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Child left sleeping in school teacher locked it and left in bulandshahr

UP: स्कूल में सोता रह गया बच्चा, ताला लगाकर चले गए शिक्षक; मां बोली- ये मेरी गलती है

Tue, 05 Mar 2024 10:35 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अहमदगढ़ (बुलंदशहर)
संवाद न्यूज एजेंसी, अहमदगढ़ (बुलंदशहर) Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 05 Mar 2024 10:35 PM IST
सार

ग्रामीणों ने बताया कि गांव के प्राथमिक विद्यालय में गांव निवासी संदीप का बेटा कक्षा एक में पढ़ता है। वह स्कूल में सो गया और जब छुट्टी हुई तो शिक्षक ताला लगाकर चले गए।

विज्ञापन
Child left sleeping in school teacher locked it and left in bulandshahr
स्कूल में सोता रहा बच्चा, शिक्षक बंद कर चले गए - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

यूपी के बुलंदशहर स्थित अहमदगढ़ क्षेत्र के गांव जिराजपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में मंगलवार को एक बच्चा सोता रह गया। जबकि शिक्षक ताला लगाकर चले गए। बाद में बच्चे को ग्रामीणों ने स्कूल से बाहर निकाला। अभिभावकों ने इस संबंध में किसी को शिकायत नहीं दी है।

विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि गांव के प्राथमिक विद्यालय में गांव निवासी संदीप का बेटा कक्षा एक में पढ़ता है। वह स्कूल में सो गया और जब छुट्टी हुई तो शिक्षक ताला लगाकर चले गए। बाद में जब बच्चे की नींद खुली और वह रोने लगा तो उसे स्कूल से बाहर निकाला गया। इसकी सूचना पाकर शिक्षक भी स्कूल पहुंच गए। बच्चा परिजनों को सौंप दिया गया। बच्चे की मां ने बताया कि वह कोई कार्रवाई नहीं चाहती हैं। उन्हीं की गलती के कारण बच्चा स्कूल में रह गया क्योंकि वह निर्धारित समय पर बच्चे को लेने स्कूल नहीं पहुंचीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. लक्ष्मीकांत पांडेय ने बताया कि मामला संज्ञान में है। बच्चे को कुछ समय बाद ही स्कूल से बाहर निकाल लिया गया था। शिक्षकों ने अपनी गलती मानी है और अभिभावकों ने कोई शिकायत नहीं की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed