फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Chief Minister Model Composite School will be built in village Jahanpur

Bulandshahar News: गांव जहानपुर में बनेगा मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2024 10:27 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। अरनिया ब्लाॅक के गांव जहानपुर में मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय बनाया जाएगा। 23 करोड़ रुपये से बना यह विद्यालय पूरी तरह से आधुनिक होगा। इसके लिए 35 हजार वर्ग मीटर जमीन चिन्हित की गई है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय में कक्षा एक से इंटरमीडिएट तक के बच्चे पढ़ सकेंगे और बच्चों को उच्चतम कोटि के माहौल में शिक्षा ग्रहण करने का अवसर प्राप्त हो सकेगा। विद्यालय में 25 से अधिक कक्षों से युक्त एकीकृत भवन का निर्माण होगा। शौचालय युक्त स्टाफ रूम, पुस्तकालय, कंप्यूटर कक्ष, विज्ञान प्रयोगशाला, स्मार्ट क्लास रूम बनाए जाएंगे। इसमें निर्माण भूकंप रोधी तकनीक से होगा और आधुनिक अग्निशमन यंत्रों की स्थापना होगी।
विज्ञापन

छात्रों को शैक्षिक एवं खेलकूद संबंधी सभी सुविधाएं मिलेगी। विद्यालय में सांस्कृतिक और खेलकूद गतिविधियों के लिए अलग से जमीन उपलब्ध रहेगी। मध्याह्न भोजन के लिए पक्का डायनिंग हॉल, किचन, हाथ और डिश वाश यूनिट, यूटिलिटी वार्ड निर्मित किया जाएगा। विद्यालय में टायलेट पर्यावरण के अनुकूल उच्चीकृत होंगे और बच्चों के लिए साइकिल स्टैंड एवं पार्किंग बनेगी। विद्यालय में पेड़- पौधे भी रोपित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा अधिकारी डाॅ. लक्ष्मीकांत पांडेय ने बताया कि मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय के लिए पिछले काफी समय से जमीन की तलाश की जा रही थी। अब जाकर अरनिया ब्लॉक के गांव जहानपुर में 35 हजार वर्ग मीटर जमीन मिल गई है। जल्द ही विद्यालय का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed