फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Cheated a girl of Rs 18 thousand by posing as a relative

Bulandshahar News: रिश्तेदार बनकर युवती से ठगे 18 हजार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jan 2024 12:52 PM IST
विज्ञापन
Cheated a girl of Rs 18 thousand by posing as a relative
चोला। जालसाज रिश्तेदार बनकर युवती से 18 हजार रुपये ठग लिए। पीड़िता ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना क्षेत्र के गांव जगतपुर सुल्तानपुर निवासी सोनिया ने बताया कि अज्ञात नंबर से उनके मोबाइल पर फोन आया। कॉलर ने खुद को उनका रिश्तेदार बताते हुए उनके खाते में रुपये डालने की बात कही। इसके बाद उसने ठग ने फोन कर बताया कि वह उनके खाते में गलती से 20 हजार रुपये डाल दिए हैं, जबकि उसे दो हजार डालने थे और उसने 20 हजार रुपये खाते में डालने का टेक्स्ट मैसेज भी भेजा। युवक में 18 हजार रुपये वापस करने के लिए कहा। पीड़िता ने युवक के रिश्तेदार बताने पर विश्वास कर खाते का बैलेंस चेक किए बिना ही 18 हजार रुपये वापस युवक के खाते में भेज दिए। जब उसने अपना बैलेंस चेक किया तो उसे ठगी का एहसास हुआ। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed