{"_id":"688906da075cc1c6d70623a7","slug":"chc-in-charge-sealed-the-unregistered-clinic-bulandshahr-news-c-133-1-bul1004-138014-2025-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: सीएचसी प्रभारी ने किया अपंजीकृत क्लीनिक सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: सीएचसी प्रभारी ने किया अपंजीकृत क्लीनिक सील
विज्ञापन
जहांगीराबाद। नगर क्षेत्र में काफी संख्या में अपंजीकृत क्लीनिक, लैब और नर्सिंग होम संचालित हो रहे हैं। सीएमओ के निर्देश पर सोमवार को सीएचसी प्रभारी ने आकाश क्लीनिक को सील करने की कार्रवाई की। विभाग की इस कार्रवाई से अन्य झोलाछाप अपने क्लीनिक और लैब बंद कर भाग गए।
आरोप है कि सील लगने के बाद क्लीनिक संचालक ने दुकान के बराबर में गेट खोलकर मरीज देखे। जिसकी शिकायत मिलने पर स्वास्थ्य विभाग ने दोबारा पहुंचकर क्लीनिक के बराबर गेट पर भी सील लगा दी।
सीएचसी प्रभारी डॉ. विपिन कुमार ने बताया कि नई बस्ती के निकट आकाश क्लीनिक के बिना पंजीकरण होने की शिकायत मिलने पर सीएमओ के निर्देश पर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान क्लीनिक संचालक संचालन संबंधी कोई दस्तावेज नहीं दिखा सका। दस्तावेज न दिखाने पर क्लीनिक को सील कर दिया गया।