फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   charan sing jayanti celebretaed

जयंती पर चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा को दूध से नहलाया

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 23 Dec 2021 10:03 PM IST
विज्ञापन
charan sing jayanti celebretaed
जयंती पर चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा को दूध से नहलाया
विज्ञापन

बुलंदशहर। किसानों के मसीहा एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह की जयंती पर बृहस्पतिवार को पूरे जिले में कार्यक्रम हुए।
भूड़ चौराहे पर पूर्व मंत्री एवं रालोद नेता किरनपाल सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष चौधरी, डॉ. कुंवरवीर सिंह, आसिफ गाजी, मीर सिंह, गंभीर सिंह, डॉ. सुनील सिंह, सुशील गुर्जर, राहुल गुर्जर, मनुराज तेवतिया ने माल्यार्पण किया। राष्ट्रीय लोकदल के जिला अध्यक्ष अरुण चौधरी के नेतृत्व में चौधरी साहब की जयंती धूमधाम से मनाई गई। पहले कैंप कार्यालय में बैठक हुई और उसके बाद पार्टी कार्यकर्ता भूड़ चौराहा स्थित चौधरी साहब की प्रतिमा पर पहुंचे। यहां पर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया फिर यज्ञ किया। इसके बाद सभी कार्यकर्ता अलीगढ़ के लिए रवाना हो गए।
इस दौरान पूर्व विधायक दिलनवाज खान, पूर्व विधायक गजेंद्र सिंह, सविता सिंह, अनु चौधरी, चौधरी विजेंद्र सिंह, ओमवीर सिंह मलिक और जिला पंचायत सदस्य सुनील चरोरा आदि कार्यकर्ता शामिल रहे। दूसरी ओर गांव निर्सुखा में भी किसान दिवस मनाया गया। इसके बाद ग्रामीण अलीगढ़ के इगलास में भी आयोजित कार्यक्रम में भागीदारी के लिए पहुंचे। इस दौरान रालोद के जिला संयोजक डॉ. कुंवरवीर सिंह, बिजेंद्र प्रधान, समरजीत, मनजीत, सुभाष, अंकित कुमार, मनीष, मन्नू, राजीव रामू, रविंद्र, राजकुमार, ओमवीर सिंह, रनवीर सिंह, नरेश और मनोज कुमार आदि ग्रामीण शामिल रहे।
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी कार्यालय पर भी चौधरी साहब की जयंती मनाई गई। नगर के भूड़ चौराहे पर जिपं अध्यक्ष डॉ. अंतुल तेवतिया ने चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा को दूध से स्नान कराया। वहीं, काला आम चौराहे पर जिला पंचायत सदस्य रेनू चौधरी और भाजपा नेता धर्मेंद्र चौधरी ने हवन का आयोजन किया। इस दौरान किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुधीर शर्मा, उपाध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी, ब्लॉक प्रमुख मनोज चौधरी, तुषार सिरोही, अजीत पाल मौजूद रहे। वहीं, भारतीय किसान यूनियन (उप्र) संपूर्ण भारत के पदाधिकारियों द्वारा किसानों के मसीहा का जन्मदिवस मनाया गया। भाकियू संपूर्ण भारत के प्रदेश अध्यक्ष पवन तेवतिया ने चौधरी साहब के पैतृक गांव नूरपुर में जाकर जयंती मनाई। स्याना में सपा विधानसभा अध्यक्ष ब्रह्म कुमार मलिक के आवास पर चौ. चरण सिंह का जन्मदिवस संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया। सपा नगर अध्यक्ष शफीक चौधरी ने कहा कि सपा मुखिया अखिलेश यादव ने सदैव चौ. साहब के आदर्शो का पालन किया है। नाजिम चौधरी, बड्डू कुरैशी, लक्ष्मण भुर्जी इस्लाम मेवाती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

20 किसान हुए सम्मानित, दिए प्रमाणपत्र
बुलंदशहर। पूर्व प्रधानमंत्री एवं किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह की जयंती किसान सम्मान दिवस के रूप में मनाई गई। बृहस्पतिवार को नगर के राजकीय कृषि विद्यालय परिसर कृषि निवेश मेला एवं किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसकी शुरूआत राज्य मंत्री अनिल शर्मा और सांसद भोला सिंह ने चौधरी साहब की तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया। इसमें पहुंचे किसानों ने आधुनिक खेती की तकनीक को जाना तो वहीं लगाए गए स्टॉलों पर जाकर कई जरूरी जानकारी प्राप्त की। इस दौरान 20 किसानों को सम्मानित भी किया गया।
मेले के मुख्य अतिथि राज्य मंत्री अनिल शर्मा ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह ने किसानों के उत्थान एवं उनकी आय में वृद्धि के लिए सराहनीय कार्य किए हैं। इसी कारण आज उनके जन्मदिवस को किसान सम्मान दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। सांसद भोला सिंह ने चौधरी साहब के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा चौधरी चरण सिंह के किसानों के उत्थान के लिए किए गए कार्यों के अनुरूप किसानों की आय में वृद्धि करने एवं किसानों को सम्मान से जीवन व्यतीत करने के लिए कार्य किए जा रहे हैं। भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल सिसौदिया, डिबाई विधायक डॉ. अनीता लोधी, सिकंदराबाद विधायक विमला सोलंकी, स्याना विधायक देवेंद्र सिंह लोधी, मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक पांडेय ने भी विचार रखे। उप कृषि निदेशक शिव कुमार ने बताया कि जनपद के प्रगतिशील 20 किसानों को कृषि के विभिन्न क्षेत्र में सराहनीय कार्य किए जाने पर सम्मानित किया गया।

कृषि विभाग द्वारा किसानों को ट्रैक्टर की चाबी वितरित की गई। डॉप्स के अधिकारी डॉ. कमल सिंह ने बताया जैविक गुड़ आदि खाद्य पदार्थों की मेले में खूब मांग रही। ओमप्रकाश सिंह ने मंच संचालन किया। इस मौके पर जिला कृषि अधिकारी राहुल तेवतिया, भूमि संरक्षण अधिकारी डॉ. घनश्याम वर्मा आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed