फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Change in weather leads to rise in flu and allergy cases.

Bulandshahar News: मौसम का बदला मिजाज, फ्लू और एलर्जी के बढ़े मरीज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
Change in weather leads to rise in flu and allergy cases.
बुलंदशहर। मौसम में लगातार हो रहे बदलाव, गर्मी और धूल-मिट्टी का असर लोगों के स्वास्थ्य पर दिख रहा है। जिला चिकित्सालय की ओपीडी में इन दिनों एलर्जी से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ रही है। चिकित्सालय में प्रतिदिन 125 से अधिक मरीज आंखों की समस्या लेकर आ रहे हैं। मंगलवार को करीब 56 मरीज आंखों की एलर्जी और फ्लू के रहे।
विज्ञापन

नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. पीके झा ने बताया कि वातावरण में बढ़ी धूल-मिट्टी के कारण कुछ लोगों में एलर्जी की समस्या हो रही है। ओपीडी में आने वाले अधिकांश मरीजों की आंखों में जलन, लालिमा, पानी आना और खुजली जैसे लक्षण देखने को मिल रहे हैं। फ्लू के मरीजों में सर्दी-जुकाम, छींक और आंखों से संबंधित परेशानी भी देखी जा रही है। मरीज कासिम और सुभाष ने भी आंखों में एलर्जी की समस्या बताई।
विज्ञापन

नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. तेज सिंह ने कहा कि आंखों में कोई समस्या होने पर बिना चिकित्सकीय सलाह दवा नहीं लेनी चाहिए। इसके बजाय चिकित्सालय में जांच करवानी चाहिए। प्रभारी सीएमएस डॉ. प्रदीप राणा ने बताया कि धूल-मिट्टी और तेज धूप से आंखों को नुकसान होता है। प्रतिदिन आंखों की समस्या लेकर लोग आ रहे हैं, जिनकी जांच कर दवा और परामर्श दिया जा रहा है। मौसम में बदलाव के दौरान बच्चे, बुजुर्ग समेत अन्य सभी को सावधानी बरतनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed