{"_id":"6904eb5fffae94001f00cd49","slug":"certificate-of-becoming-a-woman-issued-to-the-young-man-bulandshahr-news-c-133-1-bul1001-142887-2025-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: युवक को जारी किया युवती बनने का प्रमाणपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: युवक को जारी किया युवती बनने का प्रमाणपत्र
विज्ञापन
बुलंदशहर। गुलावठी के एक युवक को युवती बनने का प्रमाणपत्र स्वास्थ्य विभाग ने जारी कर दिया है। पिछले दिनों युवक से युवती बनी हर्षी ने जिलाधिकारी को आवेदन देकर प्रमाणपत्र जारी करने की मांग की थी। यह मामला काफी चर्चा में था।
गुलावठी निवासी 19 वर्षीय युवक हर्ष को बचपन से ही लड़की की तरह रहना पसंद था। वह उसी तरह से चलता-फिरता भी था। वह चाहता था की लड़की बने। इसके बाद उसने अपने परिजनों से भी यह इच्छा जताई। परिजन इसको लेकर कुछ समय तक परेशान रहे लेकिन बाद में उन्होंने उसकी बात मान ली। इसके बाद परिजनों ने उसे नगर, बुलंदशहर और दिल्ली के अस्पतालों में दिखाया। बाद में किसी की सलाह पर इंदौर पहुंचे। वहां पर लिंग परिवर्तन के लिए सर्जरी कराई। अब युवक हर्ष ने अपना नाम हर्षी रख लिया है जिसे दस्तावेज में दर्ज कराने के लिए लिंग परिवर्तन की रिपोर्ट की जरूरत पड़ी।
युवक ने इसके लिए डीएम को पत्र भेजकर लिंग परिवर्तन का प्रमाणपत्र जारी करवाने की मांग की। डीएम कार्यालय से युवक के पत्र को सीएमओ कार्यालय भेज मामले की जांच कर प्रमाणपत्र जारी करने के निर्देश दिए। सीएमओ ने इसकी जांच डिप्टी सीएमओ को सौंप दी। एक सप्ताह पहले युवक की सर्जरी के दस्तावेज के आधार पर लिंग परिवर्तन का प्रमाणपत्र जारी कर दिया गया। सीएमओ डॉ. सुनील कुमार ने बताया कि डीएम कार्यालय से पत्र मिलने के बाद सर्जरी के दस्तावेज के आधार पर लिंग परिवर्तन का प्रमाणपत्र जारी किया गया है।