{"_id":"56daf73e4f1c1b1c2d8b4ab2","slug":"ccsu-students-burned-effigy-of-vc","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों ने सीसीएसयू के वीसी का पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों ने सीसीएसयू के वीसी का पुतला फूंका
ब्यूरो/ अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Sun, 06 Mar 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
पुतला
- फोटो : अमर उजाला
स्थानीय शहीद स्मारक पर शनिवार को डीएनपीजी कॉलेज छात्र संघ के अध्यक्ष अंकित धनकड़ के नेतृत्व में कॉलेज के अनेक स्टूडेंट्स ने चौ.चरण सिंह विश्वविद्यालय के कुलपति का पुतला फूंका।
विज्ञापन
बंटी शर्मा, चन्दगीराम गुर्जर, जावेद खान, योगेश, नकुल आदि का कहना था कि विश्वविद्यालय ने बीए तृतीय वर्ष में वैकल्पिक प्रश्नों को समाप्त करके लघु एवं अति लघु प्रणाली लागू की है।
विज्ञापन
इससे छात्रों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। छात्रों ने कुलपति विरोधी नारे लगाते हुए उनका पुतला फूंका।
छात्रों का कहना है कि प्रश्न पत्रों का पुराना पैटर्न ही लागू किया जाए। डीएनपीजी कॉलेज छात्र संघ के अध्यक्ष अंकित धनकड़ का कहना है कि उनकी मांग को छात्रों का व्यापक समर्थन है।
विज्ञापन