फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   CCSU Exam

डीएवी में नकल करते पकड़े गए दो छात्र

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 26 Feb 2022 10:20 PM IST
विज्ञापन
CCSU Exam
डीएवी में नकल करते पकड़े गए दो छात्र
विज्ञापन

बुलंदशहर। चौधरी चरण सिंह विवि की परास्नातक परीक्षाओं का जायजा लेने शनिवार को विश्वविद्यालय से उड़न दस्ता जिले में पहुंचा। यह उड़न दस्ता डीएवी पीजी कॉलेज में प्रथम पाली की चल रही परीक्षा का निरीक्षण करने पहुंचा, जहां दो छात्र नकल करते हुए पकड़े गए। उड़न दस्ते ने कई अन्य परीक्षा केंद्रों का भी दौरा किया, जहां पर सीसीटीवी कैमरे बंद मिले। जो कैमरे चालू थे उन्हें भी विश्वविद्यालय से नहीं जोड़ा गया था। उड़न दस्ते ने विश्वविद्यालय को रिपोर्ट भेज दी है।

डीएवी पीजी कॉलेज में पकड़े गए दोनों परीक्षार्थियों के पास से नकल की पर्चियां बरामद हुई हैं। उड़ाका दल ने डॉ. शिवराज सिंह पुंडीर के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए दोनों परीक्षार्थियों की उत्तर पुस्तिकाओं को सीज करते हुए विवि को रिपोर्ट भेज दी है। उन्होंने बताया कि कई कक्षों में छात्राओं के हाथों पर नकल लिखी हुई मिली, हालांकि दल ने छात्राओं के हाथों को धुलवाकर उन्हें चेतावनी दी है। केंद्रों पर कुछ ही सीसीटीवी कैमरे चालू मिले। केंद्रों की रिपोर्ट भी उनके द्वारा विवि को भेजी जा रही है। दल में डॉ. भूपेंद्र सिंह व डॉ. मिथिलेश शामिल रहे। उन्होंने बताया कि परीक्षा की जांच जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed