फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   CCSU

यूजी प्रथम वर्ष की कक्षाओं में आज और मिलेगा प्रवेश का मौका

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
CCSU
यूजी प्रथम वर्ष की कक्षाआें में आज और मिलेगा प्रवेश का मौका
विज्ञापन

बुलंदशहर। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की ओर से यूजी प्रथम वर्ष की कक्षाओं में प्रवेश की प्रक्रिया जारी है। इस समय दूसरी मेरिट में शामिल छात्र-छात्राओं के प्रवेश की प्रक्रिया चल रही है। इस मेरिट में शामिल विद्यार्थियों को सोमवार तक और प्रवेश का मौका मिलेगा। इसके बाद विवि तीसरी मेरिट जारी करेगा या कोई अन्य फैसला लेगा। इस संबंध में अभी कोई आदेश नहीं जारी हुआ है।

इस बार कोरोना संक्रमण के चलते विवि की ओर से कॉलेजों में यूजी प्रथम वर्ष की बीए, बीएससी और बीकॉम की कक्षाओं में प्रवेश की प्रक्रिया भी देरी से शुरू हुई। गत दिनों विवि ने पहली मेरिट जारी की तो छात्र-छात्राओं को भी लगा कि अब प्रवेश मिल जाएगा। लेकिन जिस दिन यह मेरिट जारी हुई उसी दिन तकनीकी खराबी होने की बात कहकर कैंसल कर दिया था। इसके बाद पहली संशोधित मेरिट जारी की गई। इसके बाद ही प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो सकी। गत दिनों विवि की ओर से प्रवेश के लिए दूसरी मेरिट जारी कर इसमें शामिल छात्र-छात्राओं को प्रवेश के लिए 26 अक्तूबर तक का समय दिया था। इस बीच शनिवार और रविवार को कॉलेजों में अवकाश होने के कारण प्रवेश नहीं हो सके। अब प्रवेश के लिए सोमवार का दिन भी आखिरी मौका है। इसलिए इसमें शामिल छात्र-छात्राएं सोमवार को अपने-अपने प्रवेश सुनिश्चित करवा लें। गौरी शंकर कन्या महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. अंशु बंसल ने बताया कि सोमवार को विवि की दूसरी मेरिट में शामिल छात्र-छात्राओं को प्रवेश के लिए आखिरी दिन हैं। इसलिए वह सोमवार को ही अपने-अपने प्रवेश सुनिश्चित करवा लें। आगे विवि की ओर से मेरिट जारी हो गया ओपन मेरिट से प्रवेश होंगे। इस संबंध में अभी कोई आदेश नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed