{"_id":"618ab027e3b22f0a23726a22","slug":"ccsu-admission-bulandshahr-news-gbd229082257","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीजी की कक्षाओं में प्रवेश संपन्न, भर गईं सीटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीजी की कक्षाओं में प्रवेश संपन्न, भर गईं सीटें
विज्ञापन
डीएवी डिग्री कॉलेज में एडमिशन फार्म जमा करते छात्र-छात्राएं।
- फोटो : BULANDSHAHR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीजी की कक्षाओं में प्रवेश संपन्न, भर गईं सीटें
बुलंदशहर। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से संबद्ध जिले के कॉलेजों में पीजी की कक्षाओं में प्रवेश प्रक्रिया मंगलवार को संपन्न हो गई। आखिरी दिन तक सभी कॉलेजों में ओपन मेरिट से छात्र-छात्राओं को प्रवेश दिए गए। जिले में अब पीजी की सभी सीटें भर गई हैं।
सीसीएसयू ने पीजी कक्षाओं में प्रवेश के लिए दो कटऑफ जारी की थी। इसके बाद भी जिले के कॉलेजों में करीब चार हजार सीटों के सापेक्ष 800 सीट रिक्त रह गई थीं। इन सीटों पर प्रवेश के लिए विवि की ओर से सभी कॉलेजों को छात्र-छात्राओं से ऑफर लेटर लेकर ओपन मेरिट तैयार कर प्रवेश करवाने के निर्देश दिए थे। कॉलेजों ने दिवाली से पहले ही प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों के ऑफर लेटर लेकर ओपन मेरिट तैयार कर ली थी। दिवाली के चलते प्रवेश नहीं हो सके थे। प्रवेश के लिए विवि की ओर से आठ और नौ नवंबर तक का समय दिया गया था। इन दोनों दिनों में जिले के कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया संपन्न हो गई।
पीजी की कक्षाओं में प्रवेश प्रक्रिया संपन्न हो गई है। कॉलेज में सीट भी फुल हो चुकी हैं। अब पीजी की कक्षाओं के संचालन की तैयारी शुरू हो गई है। - डॉ. राजेश गर्ग, प्राचार्य, डीएवी पीजी कॉलेज।