{"_id":"671d22aef1245ab4a80fe54e","slug":"cbse-students-will-be-deprived-of-examination-if-75-percent-attendance-is-not-present-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-124139-2024-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीएसई : 75 फीसदी हाजिरी नहीं होने पर परीक्षा से वंचित होंगे विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीएसई : 75 फीसदी हाजिरी नहीं होने पर परीक्षा से वंचित होंगे विद्यार्थी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बुलंदशहर। सीबीएसई ने छात्र-छात्राओं की उपस्थिति को लेकर इस बार सख्त रुख अपना लिया है। बोर्ड की टीम अब नियमित रूप से आकस्मिक निरीक्षण करेगी ताकि, स्कूलों में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति की जांच की जा सके। सीबीएसई ने स्कूलों से 75 प्रतिशत से कम उपस्थिति वाले छात्र-छात्राओं की सूचना भी मांगी है।
जिले में सीबीएसई के 110 से अधिक विद्यालय मौजूद हैं। इनमें 10 हजार छात्र-छात्राएं इस बार 10वीं और 12वीं की परीक्षा देने के लिए पंजीकृत हैं। हाल ही में बोर्ड ने कई स्कूलों में निरीक्षण किया, जिनमें छात्र-छात्राओं की उपस्थिति कम मिली। इसके बाद बोर्ड की ओर से संबंधित स्कूलों को चेतावनी पत्र जारी किए गए। बोर्ड के नियमों के अनुसार 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं देने के लिए विद्यार्थियों की कम से कम 75 प्रतिशत उपस्थिति आवश्यक है। बोर्ड केवल आपातकालीन स्थिति या अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में भागीदारी और अन्य गंभीर कारणों के लिए ही 25 प्रतिशत छूट प्रदान कर सकता है। बशर्ते, आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत किए गए हों। जहां छात्र छात्राओं की अनुपस्थिति के बावजूद हाजिरी लगाई जाती है। छात्र स्कूलों में न आकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे होते हैं। संतोष इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ.भूपेंद्र सिंह ने बताया कि सीबीएसई बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा देने के लिए 75 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य कर दी गई है। निरीक्षण के दौरान कोई विद्यार्थी बिना उचित 66 कारण के दस्तावेजों में अनुपस्थित मिलता है तो उसे परीक्षा में बैठने से रोका जा सकता है। अनुपस्थिति की गणना एक जनवरी 2025 तक की जाएगी। 75 प्रतिशत से कम उपस्थिति वाले विद्यार्थियों की सूचना सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ सात जनवरी तक बोर्ड में जमा करनी होगी।