फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   CBSE result

शत प्रतिशत अंक लाकर बुलंदशहर को लक्ष्य और तान्या ने दी बुलंदी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jul 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
CBSE result
शत प्रतिशत अंक लाकर बुलंदशहर को लक्ष्य और तान्या ने दी बुलंदी
विज्ञापन

बुलंदशहर। सीबीएसई 12वीं के नतीजों में शत प्रतिशत अंक लाकर डीपीएस की छात्रा तान्या ने देशभर में बुलंदशहर को बुलंदी पर पहुंचा दिया। वहीं, 10वीं में डीपीएस के ही छात्र लक्ष्य वासुदेव को भी पूरे 100 फीसदी अंक मिले हैं। दोनों का परिणाम देखकर घर, परिवार और स्कूल के साथ पूरा जिला खुशियों से झूम उठा। 10वीं में जिले का परीक्षा परिणाम 95.59 प्रतिशत तो 12वीं में 96.84 फीसदी रहा।
12वीं का परिणाम जारी होते ही सुबह तान्या सिंह ने 100 फीसदी अंक प्राप्त जिले का नाम रोशन किया। दोपहर में जारी हुए 10वीं के परिणाम में लक्ष्य वासुदेव ने भी 100 फीसदी अंक लाकर खुशियों को दोगुना कर दिया। इसके अलावा 12वीं में डीपीएस की दीपिका बंसल, राधिका अग्रवाल, भूमिका गुप्ता ने 99.8 फीसदी अंक पाकर दूसरा स्थान प्राप्त किया है। इसी विद्यालय की छात्रा नेहा सोलंकी, ओजस्विनी सिंह और कनन सिंहल ने 99.4 फीसदी अंक पाकर तृतीय स्थान प्राप्त किया है। 10वीं में लक्ष्य वासुदेव ने 100 फीसदी अंक के साथ पहला स्थान प्राप्त किया है। सौम्या अग्रवाल, पारितोष चौहान और कुनाल शर्मा ने 99.8 फीसदी अंक पाकर द्वितीय, मानवेंद्र सिंह और उज्ज्वल त्यागी ने 99.6 अंक प्राप्त कर जिले में तृतीय स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन

दो साल बाद स्कूलों में दिखी रौनक
कोरोना के कारण दो वर्ष से रिजल्ट जारी होने के बाद रौनक कम रहती थी। इस बार काफी संख्या में बच्चे स्कूलों में पहुंचे और खुशी मनाई। शिक्षकों के साथ अभिभावकों ने भी टॉपरों के साथ खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो साल बाद हुई थी परीक्षा
कोरोना महामारी के कारण पिछले दो वर्षों से बोर्ड परीक्षा का आयोजन नहीं हो सका था। पिछले सत्र में परीक्षा शुरू हुई थी, लेकिन जैसे ही महामारी ने पैर पसारे परीक्षा रद कर दी गई थी। इस साल दो टर्म में परीक्षा हुई। जिले के छात्रों ने बेहतर प्रदर्शन किया है।
10वीं टॉपर लक्ष्य वासुदेव के प्राप्तांक
विषय प्राप्तांक
अंग्रेजी 100
जर्मन 100
गणित 100
सामाजिक विज्ञान 100
कंप्यूटर एप्लीकेशन 100
विज्ञान 94
12वीं टॉपर तान्या सिंह के प्राप्तांक
अंग्रेजी कोर 100
इतिहास 100
राजनीतिक विज्ञान 98
भूगोल 100
अर्थशास्त्र 100
संगीत 100
नोट : 10वीं और 12वीं में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले पांच विषयों के अंकों को शामिल किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed