फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   cashier suspended

ऋण वितरण में अनियमितता पर बैंक कैशियर निलंबित

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 27 Mar 2021 09:52 PM IST
विज्ञापन
cashier suspended
ऋण वितरण में अनियमितता पर बैंक कैशियर निलंबित
विज्ञापन

बुलंदशहर। सहकारिता विभाग की अनूपशहर स्थित बैंक शाखा में एक कैशियर पर ऋण वितरण में अनियमितता का आरोप लगा है। इसकी शिकायत मेरठ मंडल के संयुक्त आयुक्त एवं संयुक्त निबंधक सहकारिता तक पहुंची तो उसे निलंबित कर दिया गया है। इस पूरे मामले की आगामी जांच उपमहाप्रबंधक लेखा राजेश कुमार को सौंपी गई है।

कस्बा अनूपशहर की सहकारिता बैंक शाखा में तैनात कैशियर शैलेंद्र कुमार मिश्र को ऋण वितरण में अनियमितता बरतने पर निलंबित किया गया है। एआर को-ऑपरेटिव डॉ. प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि कैशियर शैलेंद्र कुमार मिश्र पर अपात्रों को ऋण वितरित करने के आरोप लगे हैं। जांच में पाया गया कि इनमें से अधिकतर ग्राहक बकायेदार और एनपीए हैं। इसके साथ ही खातों में भी कई तरह की अनियमितता बरती गई हैं। जांच में खुलासा हुआ कि बैंक में अनुबंधित इनोवा गाड़ी भी शैलेंद्र कुमार मिश्र के नाम से ही खरीदी गई है। मामले की जांच आयुक्त एवं संयुक्त निबंधक सहकारिता मुरादाबाद से कराई गई। धर्मवीर नाम के व्यक्ति ने यह आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी। जांच के बाद अब आरोप सिद्ध होने पर मामले की रिपोर्ट संयुक्त आयुक्त एवं संयुक्त निबंधक सहकारिता मेरठ मंडल को सौंपी गई। इनके आदेश पर शैलेंद्र सिंह को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed