{"_id":"66afb2bd7e748f0b4800cb6e","slug":"cash-worth-rs-1-lakh-looted-after-attacking-mango-traders-in-bagh-bulandshahr-news-c-133-1-bul1003-119806-2024-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: बाग में आम व्यापारियों पर हमला कर लूटी एक लाख की नकदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: बाग में आम व्यापारियों पर हमला कर लूटी एक लाख की नकदी
विज्ञापन
बीबीनगर। थाना क्षेत्र में शनिवार शाम दिन छिपते ही हथियार बंद दस से अधिक बदमाशों ने एक बाग में आम व्यापारियों पर हमला कर दिया। बदमाशों ने पहले उनके साथ मारपीट की और फिर उनके पास रखे करीब एक लाख रुपये नकदी लूट कर फरार हो गए। तीनों घायलों को सीएचसी से हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया है। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पीड़ित पक्ष ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
बीबीनगर थाने में कस्बा के मोहल्ला आजमतारा निवासी शौकीन ने तहरीर देकर बताया कि उसके परिजनों ने हिंगवाड़ा-इकलैडी मार्ग पर आम का बाग किराये पर लिया हुआ है। बताया कि शनिवार की रात 8 बजे दर्जन भर से ज्यादा बदमाशों ने फायरिंग करते हुए बाग में धावा बोल दिया, इस दौरान आरोपी अवैध असलहों से फायरिंग भी कर रहे थे, जिन्हें पीड़ित ने एक पेड़ के पीछे छिपकर देखा था। उस दौरान बाग में पीड़ित का भाई तहसीन, मोमिन निवासी बागवाला व जगपाल निवासी इकलैडी खाना खा रहे थे। तभी हमलावरों ने तीनों पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। वादी का आरोप है कि बदमाशों ने बाग में बने कमरे में कपड़ो में रखे 1.14 लाख रुपए लूट लिए। बदमाशों ने चारपाई पर रखे मोबाइल फोन भी छतिग्रस्त कर दिए। इसके बाद बदमाश तीनों को शोर मचाने पर व शिकायत करने पर हत्या की धमकी देकर भाग निकले। पीड़ित ने बदमाशों के जाने के बाद घटना की सूचना डायल 112 पर दी। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वारदात के बाद पुलिस की तीन टीमें जांच में जुट गई हैं। बदमाशों की तलाश की जा रही है। हालांकि, अभी तक बदमाशों की शिनाख्त भी नहीं हो सकी है।
मामले में तहरीर के आधार पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। गहनता से मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही पूरे मामले का पटाक्षेप कर दिया जाएगा। - भास्कर मिश्र, सीओ स्याना