{"_id":"605f5bc68ebc3e8d04729531","slug":"cash-counter-will-be-open-today-bulandshahr-news-gbd2162047153","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज खुले रहेंगे सभी कैश काउंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज खुले रहेंगे सभी कैश काउंटर
विज्ञापन
आज खुले रहेंगे सभी कैश काउंटर
बुलंदशहर। पावर कारपोरेशन की एक मुश्त समाधान योजना का लाभ लेने के लिए तीन दिन बचे हैं। 31 मार्च तक योजना का लाभ लिया जा सकता है, लेकिन अभी तक लक्ष्य के सापेक्ष 26 फीसदी ही उपभोक्ताओं के पंजीकरण हुए हैं। उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए रविवार के दिन भी जनपद के समस्त कैश काउंटर खुले रहेंगे।
घरेलू एवं निजी नलकूप बिजली कनेक्शन धारकों के लिए एक मुश्त समाधान योजना शुरू की गई। इस योजना के तहत बकाया बिलों पर सरचार्ज में शत-प्रतिशत छूट दी जा रही है। पूर्व में शासन द्वारा अंतिम तिथि 15 मार्च घोषित की गई थी, जिसे बाद में बढ़ाकर 31 मार्च कर दिया गया। विभागीय अफसरों के अनुसार बुलंदशहर जोन का करीब 4.50 लाख का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, लेकिन 27 दिन व्यतीत होने के बाद भी अभी तक मात्र 26 फीसदी उपभोक्ताओं के पंजीकरण हो सके हैं। जबकि, पंजीकरण की अंतिम तिथि 31 मार्च निर्धारित की गई है। इसके चलते रविवार के दिन भी काउंटर को खुले रखने का निर्णय लिया गया है। जिससे उपभोक्ता पंजीकरण कराकर बिल की धनराशि जमा कर सकें। पावर कारपोरेशन के चीफ इंजीनियर अवधेश कुमार सिंह ने बताया कि सभी बिजली घर पर शिविर लगाकर ओटीएस योजना का लाभ दिलाया जा रहा है। शासन से मिले लक्ष्य को पूर्ण करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उपभोक्ताओं से अपील है कि योजना का लाभ लेने के लिए निर्धारित तिथि से पूर्व अपना पंजीकरण करा लें। जनपद में अब तक 1,06,781 उपभोक्ताओं ने पंजीकरण कराकर धनराशि जमा की है।