फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Case registered against 18 people, including AAP leader Salim.

Bulandshahar News: आप नेता सलीम समेत 18 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2026 10:17 PM IST
विज्ञापन
जहांगीराबाद। नगर में रंगदारी मांगने और व्यापारियों को धमकाने के आरोपों को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए हैं। स्थानीय व्यापारी की तहरीर पर पुलिस ने आम आदमी पार्टी के नेता व पूर्व विधानसभा प्रभारी सलीम सैफी समेत 18 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं दूसरे पक्ष ने आरोपों को साजिश करार देते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से निष्पक्ष जांच की मांग की है।
विज्ञापन

मोहल्ला किला घास मंडी निवासी व्यापारी विनोद गुप्ता ने कोतवाली में दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि कुछ समय पूर्व उनके गोदाम पर प्रदूषण विभाग की जांच हुई थी। इसके बाद सलीम सैफी ने भविष्य में शिकायत न करने के एवज में 30 हजार रुपये व प्रतिमाह पांच हजार रुपये देने का दबाव बनाया।
विज्ञापन


व्यापारी का कहना है कि उन्होंने इस संबंध में अन्य व्यापारियों को जानकारी दी। इसके बाद एक बैठक बुलाई गई। आरोप है कि बैठक समाप्त होने के बाद करीब डेढ़ दर्जन लोग मौके पर पहुंच गए और व्यापारियों के साथ गाली गलौज करते हुए उन्हें धमकाया। पुलिस ने व्यापारी की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व विधानसभा प्रभारी सलीम सैफी की ओर से पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता विकास शर्मा ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर पूरे प्रकरण को षड्यंत्र बताया।

उन्होंने भी शिकायती पत्र दिया है। इसमें कहा गया है कि उनकी छवि धूमिल करने और झूठे मुकदमे में फंसाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कुछ स्क्रीनशॉट भी उपलब्ध कराते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed