फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Case against seven including BJP leader's father in black marketing of ration

Bulandshahar News: राशन की कालाबाजारी में भाजयुमो जिलाध्यक्ष के पिता समेत सात पर मुकदमा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2024 10:39 PM IST
विज्ञापन
Case against seven including BJP leader's father in black marketing of ration
बुलंदशहर। गरीबों के लिए जारी राशन की कालाबाजारी के मामले में भाजयुमो के जिलाध्यक्ष दिवाकर सिंह के पिता रविंद्र सिंह, विभाग के निरीक्षक, राशन माफिया समेत सात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले में डीएम की ओर से जांच कमेटी गठित की गई थी। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी ने आरोपियों के खिलाफ कोतवाली देहात में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


पांच मई के अंक में अमर उजाला ने जिले में तीन हजार क्विंटल राशन बेचने की खबर प्रमुखता से प्रकाशित की थी। खबर प्रकाशित होने के बाद डीएम सीपी सिंह ने एडीएम प्रशासन डा. प्रशांत कुमार की अध्यक्षता में 11 सदस्यीय जांच टीम का गठन किया था। टीम ने जिले के सभी 16 ब्लॉक में जांच की। खाद्य विपणन विभाग और डीएसओ कार्यालय के फरवरी, मार्च और अप्रैल माह के दस्तावेज खंगाले गए। इसके बाद राशन डीलरों के बयान लिए गए। जांच में सामने आया कि खाद्य विपणन विभाग के अधिकारियों के साथ परिवहन ठेकेदार, राशन माफिया ने प्राइवेट कर्मचारियों के साथ मिलकर तीन हजार क्विंटल राशन का गबन कर बाजार में बेच दिया। राशन डीलरों ने जांच टीम को बताया कि अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद परिवहन ठेकेदार और राशन माफिया ने मिलकर गबन किए गए राशन को निजी स्तर पर खरीदकर प्राइवेट पैकिंग में राशन डीलरों तक पहुंचाया। कुछ राशन डीलरों को राशन खरीदकर पूरा करने के लिए रकम दी गई। लगातार तीन सप्ताह जांच करने के बाद टीम ने 3408 पेज की रिपोर्ट तैयार की।
विज्ञापन

रिपोर्ट मिलने के बाद रविवार सुबह 10 बजे खाद्य विपणन अधिकारी जेया अहमद करीम ने कोतवाली देहात में परिवहन ठेकेदार व भाजयुमो जिलाध्यक्ष दिवाकर सिंह के पिता रविंद्र सिंह निवासी आदर्श नगर, विपणन निरीक्षक सुधीर कुमार, प्राइवेट कर्मचारी अंकुर, गांव चिट्टा निवासी राशन माफिया वकील खां, लेबर ठेकेदार शिब्बू उर्फ शिवकुमार, ट्रैक्टर चालक पिंकी और पवन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




प्राइवेट कर्मचारी से कराया परिवहन का कार्य

विपणन निरीक्षक सुधीर कुमार ने 10 मई को जांच टीम को दिए बयान में बताया कि परिवहन ठेकेदार रविंद्र सिंह ने अनुबंध की शर्तों के खिलाफ काम किया। मनमाने ढंग से प्राइवेट व्यक्ति अंकुर से काम कराया। प्राइवेट कर्मचारी ने ही टीसी (ट्रांसफर सर्टिफिकेट) और डीसी (डिलीवरी सर्टिफिकेट) जारी करते हुए ऑनलाइन फीडिंग भी की। 13 मई को दिए बयान में सुधीर कुमार ने बताया कि अंकुर लेबर ठेकेदार शिवकुमार उर्फ शिब्बू, राशन माफिया वकील खां, पवन और पिंकी के संपर्क में था।




जांच के दौरान परिवहन ठेकेदार, विपणन निरीक्षक, राशन माफिया समेत सात आरोपियों की मिलीभगत से कालाबाजारी की बात सामने आई। विपणन निरीक्षक के संरक्षण में यह सब चल रहा था। डीएम के निर्देश पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। - जेया अहमद करीम , जिला खाद्य विपणन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed