फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Case against five policemen including the inspector who sent the disabled to jail

Bulandshahar News: दिव्यांग को जेल भेजने वाले दरोगा सहित पांच पुलिसकर्मियों पर मुकदमा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jul 2023 10:28 PM IST
विज्ञापन
Case against five policemen including the inspector who sent the disabled to jail
जहांगीराबाद। रिश्वत न देने पर फर्जी मामले में दिव्यांग को जेल भेजने वाले दरोगा सहित पांच पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया है। पीड़ित की बहन की अर्जी पर कोर्ट ने मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया था। पुलिस अधिकारी मामले में जांचकर कार्रवाई की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन


देहात कोतवाली क्षेत्र निवासी निसारा पत्नी लियाकत ने बताया कि सात जून की रात करीब एक बजे मानसिक रूप से परेशान उसके पिता ने डायल 112 पर फोन किया था। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी। डायल 112 पर तैनात दरोगा संजीव कुमार, हेड कांस्टेबल जनेश्वर दयाल, कांस्टेबल अंकुश कुमार, कार चालक प्रवीण कुमार और होमगार्ड सोनू सिसौदिया ने घर में सो रहे उसके दिव्यांग भाई अफसर के साथ अभद्रता करते हुए जमकर मारपीट की थी। इसके बाद सभी आरोपियों ने अफसर को अपनी गाड़ी में डाल लिया और कोतवाली ले गए।
विज्ञापन

जब उसने पुलिसकर्मियों से अफसर को छोड़ने की गुहार लगाई तो आरोपियों ने 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगी। रुपये देने में असमर्थता जताने पर आरोपियों ने फर्जी मामले में अफसर को जेल भेज दिया। आरोप है कि मामले में एसएसपी को भी शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद पीड़िता ने कोर्ट की शरण ली थी। कोर्ट के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन



कोर्ट के आदेश पर पांचों पुलिसकर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसकी रिपोर्ट आला अधिकारियों को भेजी जाएगी। - आदित्य बंसल, प्रशिक्षु आईपीएस, कोतवाली प्रभारी, जहांगीराबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed