फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Case against five including wife in Sachin's suicide

Bulandshahar News: सचिन की आत्महत्या में पत्नी सहित पांच पर मुकदमा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2025 10:24 PM IST
विज्ञापन
अहार। पत्नी की प्रताड़ना से परेशान होकर सचिन ने आत्महत्या की थी। पत्नी और उसके मायके वाले शादी के बाद से ही परिवार से अलग रहने का दबाव बना रहे थे। इसी को लेकर ससुराल वाले आए दिन सचिन के साथ अभद्रता करते थे। पीड़ित परिजनों ने कोर्ट के आदेश पर पत्नी समेत पांच आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

गांव मुबारिकपुर बांगर निवासी महेंद्र गिरी ने बताया कि उनके बेटे सचिन गिरी की शादी 20 जून 2021 को फिरोजाबाद के गांव पैड़त निवासी मधु के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही मधु, उसका पिता महावीर गिरी, भाई बिट्टू गिरी व मां सिया देवी सचिन पर अलग रहने के लिए दबाव बनाते थे। जब सचिन इससे इन्कार करता था तो आरोपी मिलकर उनके साथ अभद्रता करते हुए गाली गलौज करते थे।
विज्ञापन

क्लेश के चलते ही मधु अपने मायके चली गई थी और कई बार पंचायत के बाद भी मायके पक्ष के लोगों ने उसे ससुराल नहीं भेजा था। आरोप है कि जब सचिन मधु को लेने के लिए ससुराल गया तो आरोपियों ने वहां उसके साथ अभद्रता करते हुए उसे पीटा और आत्महत्या के लिए उकसाया। इसी दौरान आरोपियों ने तलाक का वाद दायर किया था। जिसमें चार लाख रुपये देना तय हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोर्ट के आदेश पर उन्होंने जमीन बेचकर दो लाख रुपये का डीडी आरोपियों को दे दिया। इसके बाद भी मधु की ओर से रुपयों की मांग जारी रही। आरोप है कि एक दिन मधु और उसके परिजनों ने सचिन से फोन पर बात करते हुए कहा कि यदि रुपये नहीं दे सकते हो तो आत्महत्या कर लो। इसके बाद पांच दिसंबर 2024 को सचिन ने अपने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को भी शिकायत दी गई, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। सीओ गिरिजा शंकर त्रिपाठी ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। प्रकरण की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed