{"_id":"673cba61a65028336e07b75e","slug":"case-against-13-in-dispute-between-two-parties-bulandshahr-news-c-137-1-krj1001-105946-2024-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: दो पक्षों के विवाद में 13 के खिलाफ मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: दो पक्षों के विवाद में 13 के खिलाफ मुकदमा
विज्ञापन
जहांगीरपुर। क्षेत्र में तीन दिन पहले छपना गांव में हुए विवाद में पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर 13 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। 15 नवंबर की शाम को पड़ोसियों में पुरानी रंजिश को लेकर झगड़ा हो गया था, इसमें धीरे-धीरे दोनों पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और लाठी डंडे चल गए।
इसमें अन्य ग्रामीणों ने पहुंच कर बीच-बचाव कराया और पुलिस को सूचना दी। वहीं पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। गांव निवासी मुकेश कुमार ने बताया कि 15 नवंबर को ग्रामीणों ने सूचना दी कि उनके बेटे राहुल को हरीशचंद, उसके बेटे सुभाष, सुदेश भीमराज और उसके बेटे अमित ने लोहे की रॉड से पीटा। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जब मुकेश गांव में पहुंचा तो आरोपियों से बेटे को पीटने का कारण पूछा। इस पर आरोपियों ने उसकी भी बेरहमी से पिटाई की।
वहीं दूसरे पक्ष की ओर से हरीशचंद ने तहरीर देकर बताया कि उनका बेटा सुदेश और अमित घर के बाहर खड़े थे। तभी पड़ोस में रहने वाले मुकेश, राहुल, संदीप, बिजेंद्र कुमार, रिंकू कुमार, आकाश, देवेंद्र और पुनीत कुमार ने दोनों युवकों को बेरहमी से पीटा। वहीं जहांगीरपुर थाना प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि मामले में दोनों पक्षों की तहरीर पर बलवा, मारपीट और धमकी धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। घायलों का अभी अस्पताल में उपचार चल रहा है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।