{"_id":"586bf47a4f1c1b00521599d9","slug":"careful-bill-paddy-truck-coming-from-markets","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिल संभल के, धान के ट्रक निकल रहे मंडियों से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिल संभल के, धान के ट्रक निकल रहे मंडियों से
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Wed, 04 Jan 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
ट्रक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
धान के चालू सीजन में जिले की अनाज मंडियों से धान से भरे ट्रक कुछ ज्यादा ही निकल रहे हैं। इनमें से कई तो संभल की फर्मों के बिल वाले हैं जिन्हें फर्जी बिल्टी के आधार पर मंडियों से निकाला जा रहा है। इसकी भनक पड़ते ही वाणिज्य कर विभाग ने टैक्स चोरी पकड़ने के लिए अब एसटीएफ (स्पेशल टास्क फोर्स ) की टीम को लगाया गया है।
बढ़ती टैक्स चोरी के मामले में जनपद की जहांगीराबाद, पहासू, शिकारपुर, डिबाई अनाज मंडी वाणिज्य कर विभाग की रडार पर हैं। यहां से ट्रक फर्जी बिल्टी के आधार पर निकाले जा रहे हैं। इसके अलावा कई ट्रकों को संभल मंडी स्थित फर्म के बिलों पर जिले से पास कराया जा रहा है।
विज्ञापन
सूत्रों का दावा है कि धान के ट्रकों को जिले की सीमा से पास कराने के लिए पूरा गिरोह काम कर रहा है, जो फर्जी बिल्टी पर इन ट्रकों को पास करा रहा है। इस खेल में वाणिज्य कर विभाग के कुछ अफसर भी शामिल बताए जा रहे हैं। सूत्रों का दावा है कि मंडी अफसरों की मिलीभगत के कारण ही बिना गेट पास यह वाहन बाहर निकल रहे हैं, जिसके बाद इन्हें संभल के बिल थमाए जा रहे हैं।
विज्ञापन