{"_id":"67bddd243bfeef12f70b145f","slug":"car-riders-attacked-the-restaurant-owner-and-customers-bulandshahr-news-c-140-1-skd1001-104885-2025-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: कार सवारों ने रेस्तरां संचालक और ग्राहकों पर किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: कार सवारों ने रेस्तरां संचालक और ग्राहकों पर किया हमला
विज्ञापन
सिकंदराबाद रेस्टोरेंट पर मारपीट करते आरोपी संवाद
सिकंदराबाद। कार सवार कुछ लोगों ने रेस्तरां संचालक और ग्राहकों पर जानलेवा हमला कर दिया। इसमें संचालक समेत चार लोग घायल हो गए। इनमें दो लोगों की हालत गंभीर है। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया वायरल हो रहा है।
मोहल्ला सराय झाझन निवासी मधु यादव ने तहरीर दी। बताया कि उनके पति यशपाल सिंह उर्फ कालू अपने मित्र योगेश सैनी के साथ नेशनल हाईवे-34 बाईपास पर श्रीजी के नाम से रेस्तरां चलाते हैं। रविवार की रात में 11.30 बजे एक कार रेस्टोरेंट पर आकर रूकी। कार से उतरे चार लोगों ने उनके पति, रेस्टोरेंट में मौजूद लोकेश, नितिश,शेखर सैनी पर लाठी, डंडों, ईंट, पत्थर से हमला कर दिया। मारपीट में उनके पति व नीतिश सिर में चोट आने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गए।
शेखर सैनी, लोकेश भी घायल हुए। बताया कि उनके पति यशपाल सिंह का एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। सीओ पूर्णिमा सिंह ने बताया कि कार के नंबर के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की शिनाख्त के प्रयास किया जा रहे हैं।