फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   car hit bike three people including brother-in-law and brother-in-law died In Bulandshahr

UP: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, जीजा-साले समेत तीन की मौत; तीनों थे हलवाई, शादी में गए थे खाना बनाने

Fri, 07 Mar 2025 11:01 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, ककोड़ (बुलंदशहर)
संवाद न्यूज एजेंसी, ककोड़ (बुलंदशहर) Published by: विकास कुमार Updated Fri, 07 Mar 2025 11:01 PM IST
सार

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक जब वह तीनों सुबह करीब चार बजे ककोड़ के बुलंदशहर रोड पर पप्पू प्रधान दूध की डेयरी के सामने पहुंचे तो बुलंदशहर की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार ईको कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। 

विज्ञापन
car hit bike three people including brother-in-law and brother-in-law died In Bulandshahr
इसी कार ने मारी थी टक्कर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के बुलंदशहर रोड पर शुक्रवार तड़के बाइक सवार तीन युवकों को तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार रिंकू (24), सचिन (28) निवासी गांव दस्तूरा थाना ककोड़ और डब्बू (18) निवासी गांव सीकरी थाना खुर्जा नगर की मौत हो गई। मृतक सचिन और डब्बू जीजा-साले थे और साथ में काम करते थे। आरोपी चालक कार मौके पर छोड़कर भाग गया। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन

दस्तूरा निवासी सचिन का विवाह खुर्जा नगर के गांव सीकरी निवासी अंशु के साथ हुआ था। सचिन हलवाई का काम करते थे। उन्होंने अपने साथ अपने साले डब्बू को भी नौकरी पर रखवा लिया था। दोनों साथ में ही काम करते थे। बृहस्पतिवार को सचिन गांव निवासी रिंकू और डब्बू के साथ गौतमबुद्धनगर के थाना रबुपुरा क्षेत्र के गांव तिरथली में आयोजित एक शादी समारोह में काम करने गए थे। काम खत्म होने के बाद देर रात वह तीनों बाइक से ही गांव दस्तूरा लौट रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक जब वह तीनों सुबह करीब चार बजे ककोड़ के बुलंदशहर रोड पर पप्पू प्रधान दूध की डेयरी के सामने पहुंचे तो बुलंदशहर की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार ईको कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में तीनों लहूलुहान होकर वहीं गिर गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को सीएचसी पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतकों के पास मिले दस्तावेज के आधार पर उनकी शिनाख्त की और परिजनों को फोन पर जानकारी दी। दोपहर में तीनों के शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए गए। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। कार के नंबर के आधार पर आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन

एक साथ उठीं दो अर्थियां, गांव में पसरा सन्नाटा
सचिन और उनके साथी रिंकू की मौत की सूचना मिलते ही गांव में मातम पसर गया। जैसे-जैसे लोगों को पता चलता गया वह मृतकों के परिजनों को सांत्वना देने पहुंचने लगे। इस दौरान गांव में सन्नाटा पसरा नजर आया। दोपहर बाद दोनों के शव गांव लाए गए और साथ ही दोनों की अर्थियां घरों से निकलीं। दोनों को साथ में ही मुखाग्नि दी गई।

पति और भाई की मौत से बेसुध हुई अंशु
अंशु और सचिन की शादी को अभी एक वर्ष भी पूरा नहीं हुआ था। 20 अप्रैल को उनकी शादी को एक वर्ष पूरा होना था। इससे पहले ही उनकी दुनिया उजड़ गई। पति सचिन और भाई डब्बू की मौत की खबर मिलने के बाद से अंशु बार-बार बेसुध हो रही थीं। अभी करीब एक माह पूर्व ही उन्होंने बेटी को जन्म दिया था।

मामले में तहरीर के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। कार के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर आरोपी चालक की शिनाख्त कर गिरफ्तारी की जाएगी। - पूर्णिमा सिंह, सीओ सिकंदराबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed