UP: हाईवे पर चलती कार बनी आग का गोला, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान; इस वजह से हादसा
कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई। वह कार में अकेले थे और स्वयं गाड़ी चला रहे थे। उनकी कार में अचानक स्पार्किंग हुई, जिसके बाद आग तेजी से फैलती चली गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के बुलंदशहर स्थित गुलावठी कोतवाली क्षेत्र के एनएच-334 पर मिट्ठेपुर चौकी से 500 मीटर की दूरी पर उस समय हड़कंप मच गया। जब पता चला कि तेवतिया सिटी और सिकंदराबाद अंडरपास के बीच चलती कार में आग लग गई।
मिट्ठेपुर चौकी प्रभारी कुंवर सिंह ने बताया कि ग्राम मिठ्ठेपुर चौकी के निकट हाईवे पर एक निशान कंपनी की रेडी-गो कार से गाड़ी मालिक रिजवान अकेले अपने घर थाना किठौर जनपद मेरठ जा रहे थे तभी रास्ते में अचानक शार्ट सर्किट होने की वजह से कार में आग लग गई। जिससे उन्होंने बेमुश्किल कूद पर अपनी जान बचाई।
कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई। वह कार में अकेले थे और स्वयं गाड़ी चला रहे थे। उनकी कार में अचानक स्पार्किंग हुई, जिसके बाद आग तेजी से फैलती चली गई। मिठ्ठेपुर चौकी इंचार्ज कुंवर सिंह और उनकी टीम ने तत्काल रिजवान को जलती कार से बाहर निकाला। दमकल की गाड़ियों द्वारा आग पर काबू पाया जा सका।