फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Captain Aksa team B registered victory in Kho-Kho competition in Bulandshahr

UP: खो-खो प्रतियोगिता में कप्तान अक्सा की टीम बी ने दर्ज की जीत, विजेता टीम को मिला पुरस्कार

Mon, 25 Aug 2025 03:31 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 25 Aug 2025 03:31 PM IST
विज्ञापन
Captain Aksa team B registered victory in Kho-Kho competition in Bulandshahr
खो-खो प्रतियोगिता - फोटो : अमर उजाला
बुलंदशह के शिकारपुर क्षेत्र के पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय रिवाड़ा में सोमवार को खो-खो प्रतियोगिता कराई गई। इसमें कप्तान अंजलि की टीम ए और कप्तान अक्सा की टीम बी ने प्रतिभाग किया। दोनों टीमों के बीच जीत के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी गई और अंत में टीम बी ने 3.1 अंकों के अंतर से जीत दर्ज कराई। विजेता टीम की छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। 
विज्ञापन


पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय रिवाड़ा के प्रधानाध्यापक मनमोहन रोहिला ने बताया कि खेलों में छात्र-छात्राओं की रुचि बढ़ाने के लिए समय-समय पर इस तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है। 
विज्ञापन


इसी क्रम में सोमवार को छात्राओं के बीच खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें दोनों टीमों की छात्रा खिलाड़ी अंजलि, अंशु, शबनम , काजल, गुंजन, सना, गौरी सुहानी, नंदिनी, अक्सा, शिफा, नेहा, अंजलि, जरीन, नेहा, हनी, गौरी व नियासि आदि ने प्रतिभाग किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया से फुरकान मेवाती  का विद्यालय में आगमन हुआ था। उन्होंने बच्चों को खेल के महत्व के बारे में विशेष जानकारी दी। उन्होंने बताया कि खेलों से मानसिक विकास होता है, जिसमें आत्मविश्वास, अनुशासन, टीमवर्क और तनाव प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण गुण विकसित होते हैं। 


खेल भावनात्मक स्वास्थ्य में सुधार करते हैं, तनाव और चिंता को कम करते हैं तथा सामाजिक कौशल को बेहतर बनाते हैं। इस दौरान फुरकान मेवाती ने छात्रों को कबड्डी की बारीकियां भी सिखाईं। प्रतियोगिता को सफल बनाने में सहायक अध्यापक बीना शर्मा समेत स्कूल के समस्त स्टाफ का विशेष सहयोग रहा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed