फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Canter crushed three bike riders near Charora Mustafabad village of Aurangabad

UP: कैंटर ने बाइक सवार तीन लोगों को कुचला, करीब एक घंटे तक परिजनों ने नहीं उठने दिए शव; रो-रोकर बुरा हाल

Sat, 18 Feb 2023 10:34 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, औरंगाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, औरंगाबाद Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 18 Feb 2023 10:34 PM IST
सार

हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक केंटर को छोड़कर मौके से भाग गया। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने जैसे ही शवों को कब्जे में लेने का प्रयास किया तो ग्रामीणों का गुस्सा भड़क गया। 

विज्ञापन
Canter crushed three bike riders near Charora Mustafabad village of Aurangabad
परिजनों से बात करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

औरंगाबाद थाना क्षेत्र के गांव चरोरा मुस्तफाबाद रजवाहे के निकट शनिवार देर शाम अनियंत्रित केंटर ने एक बाइक पर सवार तीन लोगों को रौंद दिया। हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, दूसरी बाइक पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर एक घंटे तक शव नहीं उठाने दिए और जाम लगाने का प्रयास किया। पूर्व चेयरमैन व पुलिस ने परिजनों को शांत किया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। हादसे के बाद आरोपी चालक केंटर छोड़कर फरार हो गया। 

विज्ञापन

कोतवाली देहात की नई मंडी चौकी क्षेत्र के गांव सराय छबीला निवासी 21 वर्षीय सुमित अपने भतीजे 13 वर्षीय अंशु व सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव चीती निवासी 13 वर्षीय पारुल के साथ खानपुर थाना क्षेत्र के गांव सीकरी में शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए हुए थे। वहां से लौटते समय बुलंदशहर-गढ़मुक्तेश्वर हाईवे स्टेट स्थित गांव चरौरा मुस्तफाबाद रजवाहे के पास बुलंदशहर की ओर से आ रहे केंटर ने अज्ञात वाहन को बचाने के प्रयास में बाइक सवारों को रौंद दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक केंटर को छोड़कर मौके से भाग गया। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने जैसे ही शवों को कब्जे में लेने का प्रयास किया तो ग्रामीणों का गुस्सा भड़क गया। ग्रामीणों ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शवों को उठने नही दिया। पूर्व चेयरमैन राजकुमार लोधी और सराय छबीला के पूर्व प्रधान मुकेश लोधी ने ग्रामीणों को समझाकर जाम न लगाने की बात कही। पुलिस ने एक घंटे बाद शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।

विज्ञापन

तीन बार शवों को गाड़ी से उतारा
जैसे ही पुलिस को पता चला की मरने वाले पड़ोसी गांव सराय छबीला के हैं, तो पुलिस ने उनके शवों को एक गाड़ी में डाल दिया और उनके शवों को पीएम के लिए आनन-फानन में भेजने का प्रयास किया। जिस पर परिजन भड़क गए। परिजन गाड़ी के आगे लेट गए और शवों को गाड़ी से उतार लिया। तीन बार शवों को पुलिस द्वारा गाड़ी में डाला गया और तीनों ही बार परिजनों ने शवों को उतार लिया। बाद में पुलिस ने परिजनों को कब्जे में लिया तो पुलिस ने उनके शवों को गाड़ी में डालकर भेजा। तब जाकर मामला शांत हुआ।

केंटर से कुचलकर तीन की मौत हुई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। केंटर को कब्जे में लिया गया है। जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - अनुकृति शर्मा,एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed