{"_id":"6a3d5fa2270d7c9c450cdd17","slug":"candlelight-march-held-to-demand-justice-for-bharat-tiwari-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-158134-2026-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: भरत तिवारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर निकाला कैंडल मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: भरत तिवारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर निकाला कैंडल मार्च
विज्ञापन
जहांगीराबाद में भरत तिवारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर निकाला कैंडल मार्च निकालते लोग। संवा
जहांगीराबाद। बिहार के चर्चित भरत तिवारी प्रकरण को लेकर नगर में ब्राह्मण समाज के लोगों ने कैंडल मार्च निकालकर न्याय की मांग की। हाथों में मोमबत्तियां और भरत तिवारी को न्याय दो लिखी तख्तियां लेकर लोगों ने दिवंगत भरत तिवारी को श्रद्धांजलि अर्पित की और घटना की निष्पक्ष जांच कराने की मांग उठाई।
कैंडल मार्च अनूपशहर अड्डे से शुरू होकर नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए कस्बा चौकी के निकट स्थित शहीद स्मारक पर पहुंचकर संपन्न हुआ। मार्च में शामिल लोगों ने शांतिपूर्ण ढंग से अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए भरत तिवारी को न्याय दिलाने की मांग की। शहीद स्मारक पर पहुंचकर प्रतिभागियों ने मोमबत्तियां जलाकर श्रद्धासुमन अर्पित किए और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
इस दौरान ब्राह्मण संगठन के जिलाध्यक्ष सेंकी पाठक और गप्पी पंडित ने कहा कि किसी भी राज्य में कानून व्यवस्था बनाए रखना सरकार और प्रशासन की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि यदि किसी निर्दोष व्यक्ति के साथ अन्याय हुआ है तो मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
वहीं, मोहित पाठक, गौरव पंडित और रोहित पाठक ने कहा कि समाज किसी भी प्रकार के अन्याय को स्वीकार नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि कानून के शासन वाले देश में प्रत्येक नागरिक को न्याय पाने का अधिकार है और भरत तिवारी प्रकरण में भी निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच सुनिश्चित की जानी चाहिए।
साथ ही पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की गई। कैंडल मार्च में राजीव शर्मा डूंगरा, गगन शर्मा, अभिषेक शर्मा, सोनू शर्मा, दीपांशु ओझा, शिवा शर्मा, प्रवीन शर्मा सहित बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन दो मिनट का मौन रखकर व न्याय की मांग के संकल्प के साथ किया गया।