फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Campers will be able to see dolphins up close

डॉल्फिन को पास से देख सकेंगे टूरिस्ट

Thu, 28 Jan 2016 11:00 PM IST
अमर उजाला, बुलंदशहर
अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Thu, 28 Jan 2016 11:00 PM IST
विज्ञापन
Campers will be able to see dolphins up close
गंगा में डॉल्फिन की बढ़ती अठखेलियां अफसरों को उत्साहित कर रही है। डॉल्फिन प्रोजेक्ट सफल होता देख अब अफसर ईको टूरिज्म के प्रति गंभीर हो गए हैं। टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए प्रस्ताव भेजा गया है।
विज्ञापन


वन विभाग के अफसरों ने नरौरा में डॉल्फिन की बढ़ती गतिविधियों को देखते हुए ईको टूरिज्म का प्रस्ताव दिया है। 22 को मेरठ में हुई वर्कशॉप में वन विभाग के अफसरों नेे इसको लेकर अपना प्रस्तुतीकरण भी दिया।
विज्ञापन


जिला वन अधिकारी अनुज सक्सेना ने बताया कि गंगा में डॉल्फिन की बढ़ती अठखेलियां इस बात का सबूत हैं कि प्रदूषण कम हुआ है। डॉल्फिन प्रोजेक्ट को लेकर विभाग अब ईको टूरिज्म की तरफ बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके तहत टूरिस्टों को आर्कषित करने के लिए मोटरवोट की संख्या बढ़ाने के साथ गंगा में डबलडेकर रेस्तरां का भी इंतजाम किया जाएगा।

इसके अलावा टूरिस्टों को रोकने के लिए आसपास के गांवों का माहौल खुशनुमा बनाने के साथ उचित व्यवस्था की जाएगी। इसके साथ ही महाभारत काल के मंदिरों के प्रति टूरिज्म बढ़ाया जाएगा।

नरौरा में डॉल्फिन की बढ़ती अठखेलियां इस बात का सबूत हैं कि गंगा में प्रदूषण कम हुआ है। ईको टूरिज्म का प्रस्ताव दिया गया है। इसको लेकर बैठक में प्रस्तुती दी गई है। टूरिस्टों के रुकने के बेहतर इंतजाम पर जोर है। महाभारत काल के मंदिरों के प्रति टूरिस्टों को आर्कषित किया जाएगा। - अनुज सक्सेना, डीएफओ

महाभारत काल के कर्ण मंदिर के प्रति टूरिस्टों को आकर्षित करने के लिए भी कई योजनाओं को अमलीजामा दिया जाएगा। नरौरा और आसपास के क्षेत्र में टूरिस्टों के रुकने के इंतजाम पर वन विभाग के अफसरों का खासा जोर है।

जिससे टूरिस्ट इन गांवों में समय बिताने के लिए आर्कषित हों। इसको लेकर मेरठ में हुई बैठक में प्रस्तुति भी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed