{"_id":"57c085b94f1c1bb57ed4f2ff","slug":"cable-box-cracked-10-villages-without-electricity","type":"story","status":"publish","title_hn":"केबल बाक्स फटा, 10 गांवों की बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केबल बाक्स फटा, 10 गांवों की बिजली गुल
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
Updated Fri, 26 Aug 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
बिजली घर पर घेराव करती महिलाओं को समझाते पुलिसकर्मी।
- फोटो : ब्यूरो
क्षेत्र के गांव गांगरौल स्थित पॉवर हाउस का शुक्रवार शाम अचानक केबल बाक्स फट गया। इससे क्षेत्र के दस गांवों की बिजली गुल हो गई और अगले 24 घंटे तक बिजली बाधित रहने की संभावना जताई जा रही है। उधर, जेई का कहना है कि फाल्ट को ठीक करने का काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन
गांगरौल पॉवर हाउस हाल में बनकर तैयार हुआ था। शुक्रवार को केबल बाक्स फटने से क्षेत्र के गांव खानपुर, दाऊदपुर, खबरा, कादिलपुर, शेरपुर, नगला बंसी, नगला इलाहाबाद, बोहराबास आदि दस गांवों की बिजली बाधित हो गई।
विज्ञापन
आशंका जताई जा रही है कि बिजली अगले 24 घंटे तक बाधित रहेगी। उधर, जेई अनिल कुमार ने बताया कि केबल बाक्स फटने से आए फाल्ट को ठीक करने का काम शुरू हो गया है। इसे ठीक करने में 24 घंटे का समय लग सकता है।
विज्ञापन
महिलाओं ने किया एसएसओ का घेराव
अघोषित बिजली कटौती के विरोध में बिलसूरी की महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। महिलाओं ने एसएसओ का घेराव कर नारेबाजी की। महिलाओं का आरोप था कि पिछले एक माह से उनके क्षेत्र में 24 घंटे में केवल दो घंटे विद्युत आपूर्ति की जा रही है। वहीं लो वोल्टेज के चलते उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
कई बार शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। महिलाओं ने बिजली घर पर मौजूद एसएसओ संजय कुमार का घेराव कर नारेबाजी शुरू कर दी। एसएसओ द्वारा रोस्टर के अनुसार विद्युत आपूर्ति दिए जाने के आश्वासन के बाद ही महिलाएं शांत हुई। घेराव के दौरान अंगूरी देवी, संगीता, रंजना, जगवती, कलावती, शीला, कांती देवी, मंजू, नीरू, प्रीति, सुमन, ममता, कविता, सीमा, बाला आदि मौजूद रही।