फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Bus services

कोरोना काल में बंद हुई दूर-दराज की परिवहन सेवा बहाल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 04 Feb 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Bus services
कोरोना काल में बंद हुई दूर-दराज की परिवहन सेवा बहाल
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिले से दूसरे जनपद व राज्यों में जाने वालों के लिए अच्छी खबर है। कोरोना काल के दौरान बुलंदशहर डिपो से बंद चल रहीं बसों की सेवा बहाल कर दी गई है। अब बुलंदशहर से हरिद्वार, आगरा, देहरादून, अजमेर और लखनऊ के लिए यात्री आसानी से बस में सफर कर सकेंगे।

रोडवेज डिपो के वरिष्ठ स्टेशन प्रभारी मुकेश शर्मा ने बताया कि बुलंदशहर डिपो से सुबह 5.30 से अन्य जिलों-राज्यों के लिए बसों का संचालन शुरू कर दिया गया है। डिपो से हरिद्वार, आगरा, देहरादून, हल्द्वानी, अजमेर, संभल, बल्लभगढ़, फिरोजाबाद, बबराला और लखनऊ के लिए बस सेवा बहाल कर दी गई है। इसके अलावा अन्य डिपो ओर जनपदों के लिए समय-समय पर बसों का संचालन किया जा रहा है। एआरएम धीरज सिंह पंवार ने बताया कि कोरोना काल के दौरान बसों का संचालन बंद कर दिया गया था। शासन द्वारा राहत दिए जाने और संक्रमण कम होने पर कोरोना काल के दौरान बंद हुई निगम की बसों की सेवा को पुन: बहाल कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed