{"_id":"6457e074fbcabf4dee082384","slug":"bus-collided-with-bike-woman-died-bulandshahr-news-c-30-1-100460-2023-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: बस ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: बस ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
खुर्जा। अरनिया थाना क्षेत्र में टीएचडीसी बाईपास पर दशहरा गांव के पास तेज रफ्तार राडवेज बस ने बाइक में टक्कर मार दी। इसमें बाइक सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं महिला का पति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसको अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं पुलिस ने खुर्जा क्षेत्र में बस को जब्त किया।
सनैता भाईपुर गांव निवासी संजीव ने बताया कि उनके भाई अजय और भाभी सुनिता (45) रविवार को अलीगढ़ में स्थित भाभी के घर गए थे। वहां से शाम चार बजे वापस खुर्जा की ओर लौट रहे थे। जब वह अरनिया थाना क्षेत्र में दशहरा गांव के पास पहुंचे तो तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार रोडवेज बस ने ओवरटेक करने के चलते पीछे से बाइक में टक्कर मारी। इसमें अजय और सुनिता बाइक समेत दूर तक घसीटते हुए गए। वहीं बस की रफ्तार तेज होने के कारण वह सुनिता को सिर को कुचलते हुए चली गई। आरोपी चालक ने बस नहीं रोकी।
वहीं राहगीरों ने पुलिस केे हादसे की सूचना दी। पुलिस दो टीम मौके पर पहुंची। एक टीम ने घायल अजय को अस्पताल में भर्ती कराया तो दूसरी टीम ने बस का पीछा किया। वहीं खुर्जा कोतवाली क्षेत्र में आरोपी बस चालक को पकड़ लिया और बस को अपने कब्जे में लिया। अरनिया थाना प्रभारी यज्ञदत्त शर्मा ने बताया कि घायल अजय को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं सुनिता के शव को पोस्टमार्टम भेज दिया है। पीड़ित परिवार की ओर से तहरीर दी जा रही है। शिकायत मिलने पर आरोपी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।