{"_id":"68fe5aa0ea0465351d0f67f5","slug":"bulldozers-roared-from-kala-aam-to-bhud-road-administration-issued-a-strict-warning-bulandshahr-news-c-133-1-bul1001-142629-2025-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: काला आम से भूड़ रोड तक गरजा बुलडोजर, प्रशासन ने दी कड़ी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: काला आम से भूड़ रोड तक गरजा बुलडोजर, प्रशासन ने दी कड़ी चेतावनी
विज्ञापन
बुलंदशहर। शहर की यातायात व्यवस्था को सुधारने और जाम से मुक्ति दिलाने के लिए रविवार को पुलिस, प्रशासन और नगर पालिका ने संयुक्त रूप से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। पहले चरण में काला आम चौराहे से भूड़ रोड तक किए गए अवैध कब्जों को ध्वस्त किया गया। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि अगले 15 दिनों तक यह अभियान जारी रहेगा और दोबारा अतिक्रमण करने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
शहर को साफ, स्वच्छ बनाने और आम नागरिकों को जाम की समस्या से निजात दिलाने के उद्देश्य से रविवार को प्रशासनिक अमला सड़कों पर उतरा। एसडीएम सदर दिनेश चंद्र, ईओ नगर पालिका डॉ. अश्विनी कुमार और कोतवाली नगर प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र राठौर के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने काला आम चौराहे से भूड़ रोड तक विशेष अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया।
अधिकारियों ने बताया कि शहर के प्रमुख बाजारों, चौराहों और मुख्य सड़कों पर दुकानदारों द्वारा सड़क पर सामान रखने, ठेले-खोमचे लगाने और अवैध पार्किंग के कारण अक्सर भीषण जाम लग जाता है। इन सभी अवैध कब्जों को हटाने के लिए यह अभियान शुरू किया गया है। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस और नगर पालिका के कर्मचारी मौजूद रहे, जिन्होंने सड़कों से अवैध कब्जों को हटवाने का काम किया। अभियान से शहर के लोगों को जाम की समस्या से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।