{"_id":"570e892a4f1c1b315e4a6afb","slug":"bulldozers-moved-on-illegal-colony-of-bda","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध कालोनी पर चला बीडीए का बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध कालोनी पर चला बीडीए का बुलडोजर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Thu, 14 Apr 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
कालोनी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेती की जमीन पर कालोनी काट रहे कालोनाइजरों के खिलाफ बुलंदशहर विकास प्राधिकरण ने कार्रवाई की है। बीडीए अफसरों ने अवैध तरीके से बन रही कालोनी को ध्वस्त कर दिया। बीडीए की कार्रवाई से अवैध कालोनाइजरों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
नगर के धमेड़ा अड्डे के पास अवैध तरीके से कालोनी काटी जा रही हैं। खेती की जमीन पर काटी जा रही कालोनियों में अवैध तरीके से प्लाट बेचे जा रहे हैं। बुधवार को बीडीए एक्सईएन के नेतृत्व में प्राधिकरण ने अवैध कालोनी को ढहा दिया।
विज्ञापन
बीडीए की कार्रवाई का विरोध भी किया गया, लेकिन पुलिस की सख्ती के आगे अवैध कालोनाइजरों की एक नहीं चली। बीडीए की कार्रवाई के बाद अवैध कालोनी में प्लाट खरीदने वाले खुद को ठगा सा महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन
बुलंदशहर विकास प्राधिकरण के एक्सईएन मणिकांत गुप्ता ने बताया कि बुलंदशहर-अनूपशहर रोड, बुलंदशहर-धमेड़ा रोड आदि जगहों पर बड़ी संख्या में अवैध कालोनियां विकसित की जा रही हैं। सभी अवैध कालोनियों के खिलाफ कार्रवाई तेज की जाएगी।
वहीं,यदि बीडीए सूत्रों की मानें तो जहां से अफसरों को चढ़ावा चढ़ाया जा रहा है, वहां कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।