{"_id":"6ad534fd72488fb170041a63","slug":"bull-bulandshahr-news-c-137-1-krj1001-114724-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: पैदल सड़क पार कर रहे दस वर्षीय बच्चे को कार ने मारी टक्कर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: पैदल सड़क पार कर रहे दस वर्षीय बच्चे को कार ने मारी टक्कर, मौत
विज्ञापन
छतारी में अलीगढ़-अनूपशहर हाईवे पर हुए सड़क हादसे में मंगल की मौत के बाद विलाप करते परिजन। संवाद
छतारी। एनएच 509 पर गांव रुस्तमगढ़ी के पास पैदल सड़क पार कर रहे दस वर्षीय मासूम मंगल को एक कार ने टक्कर मार दी। हादसे में बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई।
बुढ़ासी गांव का माजरा रुस्तमगढ़ी निवासी रामप्रकाश ने बताया कि वह मेहनत मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करते हैं। घर में उनकी 14 साल की बेटी गायत्री है और दस वर्षीय बेटा मंगल था। रविवार शाम को उनका बेटा गांव में ही घूम रहा था। उनका गांव नेशनल हाइवे 509 के किनारे ही है। हाइवे के दूसरी तरफ एक हैंडपंप लगा हुआ है।
रविवार शाम को उनका बेटा मंगल हाइवे पार कर हैंडपंप पर पानी पीने चला गया। वहां से वह घर लौटने के लिए हाईवे पार कर रहा था, उसी दौरान अलीगढ़ की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने मंगल को टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी चालक कार लेकर मौके से भाग गया।
विज्ञापन
पीड़ित परिवार ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम जांच के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में अभी तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
दो साल पहले बीमारी के चलते मां की हो गई थी मौत
पीड़ित राम प्रकाश ने बताया कि दो साल पहले ही उनकी पत्नी पिंकी की बीमारी के चलते मौत हो गई थी। तब से वह ही मजदूरी कर बेटा मंगल और बेटी गायत्री का पालन पोषण कर रहे हैं। दोनों बच्चे घर के काम में उनका हाथ बंटाते थे। घटना के बाद से बहन गायत्री का रो-रोकर बुरा हाल है और बात करने की स्थिति में भी नही है।