{"_id":"6a8f2edf62741ac55e01291b","slug":"bull-bulandshahr-news-c-137-1-krj1001-113994-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: खुर्जा में 10.40 करोड़ से होगा सात सड़कों का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: खुर्जा में 10.40 करोड़ से होगा सात सड़कों का निर्माण
विज्ञापन
खुर्जा। क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग की ओर से दस करोड़ 40 लाख रुपये की लागत से सात प्रमुख सड़कों का नव निर्माण होगा। दो महीने पहले स्थानीय विधायक मीनाक्षी सिंह ने इसके लिए ज्ञापन दिया था। इसे शासन से मंजूरी दे दी है। सड़क निर्माण से स्थानीय लोगों को आवागमन में राहत मिलेगी।
विधायक मीनाक्षी सिंह ने बताया कि सड़कों की लंबाई और उनकी अनुमानित लागत पर प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया। मंगलवार को शासन की ओर से सड़कों के नव निर्माण की मंजूरी दी गई और इसकी जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग को दी गई।
इसमें गांव नार मोहम्मदपुर से चिंगरावली होते हुए उस्मानपुर तक 2.50 किलोमीटर सड़क का 2.41 करोड़ में, कहरोला अरनिया से भोगपुर अंडरपास तक 2.20 किलोमीटर का 1.72 करोड़ रुपये में, सौंदा हबीबपुर से रामपुर 1.31 किलोमीटर संपर्क मार्ग का 1.28 करोड़ रुपये में, गांव हिसारा से हिसोटी एक किलोमीटर लंबे संपर्क मार्ग 92 लाख रुपये में, गांव नगर से सूरतपुर कला संपर्क मार्ग पर एक किलोमीटर लंबी सड़क का 87 लाख रुपये में निर्माण होगा।
विज्ञापन
2.10 किलोमीटर लंबे खुटेना से पलडाझाल बिजलीघर मार्ग का 1.61 करोड़ रुपये और 1.51 किलोमीटर लंबे भादवा से सौंदा हबीबपुर संपर्क मार्ग का 1.54 करोड़ रुपये में निर्माण होगा। विधायक ने बताया कि सातों सड़कों का निर्माण कार्य जल्द-से-जल्द शुरू किया जाएगा। इससे स्थानीय ग्रामीण और स्कूली बच्चों का आवागमन सुगम होगा।