फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bull

Bulandshahar News: अब दादरी की जगह 17 दिसंबर तक शकूरबस्ती तक चलेगी प्रयागराज व मिर्जापुर ट्रेन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर/खुर्जा जंक्शन। प्रयागराज और मिर्जापुर से दादरी संचालित होने वाली ट्रेनें अब 17 दिसंबर तक शकूरबस्ती तक संचालित होगी। दोनों ट्रेनों का खुर्जा स्टेशन पर ठहराव मिलने से यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। अभी तक यह दोनों ट्रेनें दादरी तक संचालित हो रही थी।
विज्ञापन

उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डॉ. शिवम शर्मा ने बताया कि प्रयागराज और मिर्जापुर से रेल संपर्क का दिल्ली क्षेत्र तक विस्तार किया गया है। इससे प्रयागराज की संगम नगरी और मिर्जापुर के विंध्य क्षेत्र से दिल्ली की ओर यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

गाड़ी संख्या 02417/02418 (प्रयागराज-दादरी-प्रयागराज) व गाड़ी संख्या 04163/04164 (नारायणपुर बाजार-दादरी-नारायणपुर बाजार) का प्रारंभिक/अंतिम स्टेशन दादरी के स्थान पर परिवर्तित कर शकूरबस्ती कर दिया गया है। अब इन दोनों स्पेशल ट्रेन से यात्रियों को दिल्ली तक आने-जाने से राहत मिलेगी। साथ ही खुर्जा क्षेत्र के लोग प्रयागराज, मिर्जापुर, चुनार, कानपुर और अलीगढ़ तक का सफर कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गाड़ी संख्या 02417 का खुर्जा स्टेशन पर सुबह 05:53 पर और वापसी में 02418 का रात 00:08 पर दो-दो मिनट का ठहराव होगा। गाड़ी संख्या 04163 का खुर्जा स्टेशन पर सुबह 05:53 पर और वापसी में 04164 का रात 00:08 पर दो-दो मिनट का ठहराव होगा।

बताया कि गाड़ी संख्या 02417 (प्रयागराज-शकूरबस्ती) 14 दिसंबर तक सप्ताह में रविवार, सोमवार, बृहस्पतिवार व शुक्रवार को प्रयागराज से और गाड़ी संख्या 02418 (शकूरबस्ती-प्रयागराज) 17 दिसंबर तक सप्ताह में बुधवार, बृहस्पतिवार, शनिवार व रविवार शकूरबस्ती से संचालित होगी। गाड़ी संख्या 04163 (नारायणपुर बाजार-शकूरबस्ती) 16 दिसंबर तक सप्ताह में मंगलवार, बुधवार व शनिवार को नारायणपुर बाजार से और गाड़ी संख्या 04164 (शकूरबस्ती-नारायणपुर बाजार) 15 दिसंबर तक सप्ताह में सोमवार, मंगलवार व शुक्रवार को शकूरबस्ती से संचालित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed