फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bull

Bulandshahar News: 50 हजार का इनामी वांछित फर्जी सीबीआई अधिकारी गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
bull
अनूपशहर। फिल्मी अंदाज में खुद को सीबीआई अधिकारी बताकर व्यापारी के घर में डाका डालने वाले गिरोह के वांछित व 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश को अनूपशहर पुलिस और नोएडा एसटीएफ की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ा गया आरोपी साढ़े आठ माह से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। उसकी तलाश में कई पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही थीं। आरोपी की पहचान अंकुर उर्फ प्रवीण निवासी फिरोजाबाद के रूप में हुई है।
विज्ञापन

अनूपशहर कोतवाली क्षेत्र में गत वर्ष 19 दिसंबर 2025 को फर्जी सीबीआई अफसर बनकर आए बदमाशों ने व्यापारी शंकर भगवान निवासी मोहल्ला पोखर के घर धावा बोला था। आरोपियों ने परिवार को चेकिंग के नाम पर एक कमरे में बंधक बना लिया और अलमारी में रखे लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण व भारी नकदी समेटकर फरार हो गए थे। इस सनसनीखेज वारदात से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया था। घटना के संबंध में थाना अनूपशहर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए अनूपशहर पुलिस और स्वाट टीम ने 31 दिसंबर 2025 को ही घटना का पर्दाफाश करते हुए गिरोह के 05 मुख्य अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पुलिस प्रशासन ने इन सभी शातिर अपराधियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई भी की थी। वारदात में शामिल अंकुर लगातार ठिकाने बदलकर पुलिस को चकमा दे रहा था, जिसकी गिरफ्तारी पर पुलिस उपमहानिरीक्षक मेरठ रेंज ने 50 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित किया था। 7 सितंबर की रात अनूपशहर पुलिस व यूपी एसटीएफ नोएडा यूनिट को उसकी सूचना मिली, जिसके आधार पर संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर शातिर लुटेरे अंकुर उर्फ प्रवीण मूल निवासी नगला लच्छी, जसवंतनगर, इटावा हाल निवासी केसरी राजौरा, नसीरपुर, फिरोजाबाद को अनूपशहर के अलीगढ़ मार्ग से सोमवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब आरोपी के खिलाफ अग्रिम कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

सीओ अनूपशहर भरत सोनकर का कहना है कि एसटीएफ और अनूपशहर पुलिस की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 50 हजार के इनामी बदमाश अंकुर को अलीगढ़ मार्ग से गिरफ्तार किया है। इसके अन्य पांच साथी पूर्व में ही गिरफ्तारी के बाद जेल जा चुके हैं। अंकुर को भी पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed