{"_id":"612d3e488ebc3ef9761d19f4","slug":"bulanshahr-news-bulandshahr-news-gbd225031812","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा का बढ़ा जलस्तर, खतरे के निशान से अभी नीचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा का बढ़ा जलस्तर, खतरे के निशान से अभी नीचे
विज्ञापन
खतरे के निशान की ओर बढ़ रहा गंगा का जलस्तर
अनूपशहर/ नरौरा। पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बरसात के कारण गंगा नदी उफान पर है। बीते दो दिन से गंगा के जलस्तर में निरंतर वृद्धि दर्ज की जा रही है। नरौरा बैराज पर जलस्तर मीडियम फ्लड की ओर बढ़ रहा है। जबकि अहार से अनूपशहर क्षेत्र तक गंगा का जलस्तर घाटों को अपने दायरे में ले चुका है। इस इलाके में हजारों बीघा जमीन पर गंगा का जल पहुंच चुका है। लेकिन, यह अभी आबादी से काफी दूर है। हालांकि, अधिकतर फसल अभी गंगा जल की चपेट में आने से बची हुई है।
नरौरा में सिंचाई विभाग के जल लेखा सहायक देवेश कुमार ने बताया कि बैराज पर कुल पानी की आवक एक लाख 21 हजार 755 क्यूसेक प्रति सेकंड हो रही है। नरौरा बैराज से निकली एलजीसी व पीएलजीसी नहरों में पानी की निकासी के बाद गंगा नदी की डाउन स्ट्रीम में एक लाख 6 हजार 722 क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है। बैराज पर ढाई लाख क्यूसेक पानी पहुंचने पर नदी खतरे के निशान पर होती है।
सिंचाई विभाग हेडवर्क्स के एसडीओ अंकित सिंह ने बताया कि जलस्तर में वृद्धि हो रही है। सिंचाई विभाग तटबंध पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में कही भी किसी प्रकार की कोई दिक्कत अभी नही है। वहीं, अहार व अनूपशहर में गंगा के जलस्तर में काफी इजाफा हुआ है।
विज्ञापन
बिजनौर बैराज से भी जल छोड़ा जा रहा पानी
बिजनौर बैराज से पानी छोड़ा गया है, इससे अनूपशहर गंगा खादर के गांव अहार, सिरौरा, तोरई, बच्चीखेड़ा, अनूपशहर, शेरपुर, रूढ़ बांगर, भैरिया आदि में गंगा किनारे के जंगल व खेतों में पानी पहुंच गया है। जिससे पशुओं के चारे व चरने की जगह की दिक्कत हो गई है।