फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulanshahr news

अब 20 मई तक घर से ही कार्य करेंगे शिक्षक

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 01 May 2021 12:55 AM IST
विज्ञापन
bulanshahr news
अब 20 मई तक घर से ही कार्य करेंगे शिक्षक
विज्ञापन

बुलंदशहर। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए परिषदीय समेत सभी बोर्ड के कक्षा एक से आठ तक के विद्यालयों के शिक्षक अब 20 मई तक घरों से ही कार्य करेंगे। बेसिक शिक्षा परिषद सचिव की ओर से जनपद के शिक्षा विभाग को भी दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए शासन स्तर से पूर्व में 30 अप्रैल तक वर्क फ्रॉम होम की अनुमति कक्षा एक से आठ तक विद्यालयों के शिक्षकों को दी गई थी। इसके बाद अब संक्रमण की तेजी को देखते हुए एक बार फिर से उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव प्रताप सिंह बघेल की ओर से उन्हें पत्र भेजकर निर्देशित किया गया है कि कोविड महामारी को देखते हुए कक्षा एक से आठ के समस्त परिषदीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय समेत अन्य बोर्ड के विद्यालयों में शैक्षणिक कार्य अब 20 मई तक बंद रहेगा। इस दौरान शिक्षक, अनुदेशक, शिक्षामित्र और कस्तूरबा स्कूलों के शिक्षक घरों से ही कार्य करेंगे और दिए गए दायित्वों को भी पूरा करेंगे। बीएसए ने बताया कि जनपद के सभी कक्षा आठ तक के विद्यालयों के शिक्षक घरों से ही कार्य करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed