फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulanshahar hocks won the match

179 रन से बुलंदशहर हॉक्स ने दर्ज की जीत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 28 Mar 2021 10:01 PM IST
विज्ञापन
bulanshahar hocks won the match
179 रन से बुलंदशहर हॉक्स ने दर्ज की जीत
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर के दुर्गापुरम स्टेडियम में बुलंदशहर प्रीमियर लीग का आयोजन जारी है। बीपीएल लीग के सेमीफाइनल में बुलंदशहर हॉक्स और बुलंदशहर डेविल्स के बीच टी-20 मैच खेला गया। इस दौरान बुलंदशहर हॉक्स ने 179 रन से जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया। होली के बाद बुलंदशहर हॉक्स और बुलंदशहर टाइगर के बीच फाइनल मुकाबला होगा।

हैरी बालाजी क्रिकेट एकेडमी के तहत दुर्गापुरम स्टेडियम में बीपीएल टी-20 का सातवां आयोजन किया जा रहा है। जो अब अंतिम चरण में है। एकेडमी के कोच मुनेश गिरि ने बताया कि सेमीफाइनल मुकाबले में बुलंदशहर हॉक्स और बुलंदशहर डेविल्स के बीच हुआ। बुलंदशहर डेविल्स ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करने उतरी बुलंदशहर हॉक्स की टीम ने चार विकेट खोकर 264 रन बनाए। इसमें सर्वाधिक साहिब ने 81 रन, अनुज तेवतिया 60 रन और मनीष ने 54 रन का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बुलंदशहर डेविल्स की टीम 185 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। 60 रन बनाने के साथ दो विकेट का योगदान देने पर बुलंदशहर हॉक्स के अनुज तेवतिया को मैन ऑफ द मैच के लिए चुना गया। बताया कि होली के बाद फाइनल मुकाबला खेला जाएगा, जिसमें बुलंदशहर हॉक्स की टीम का बुलंदशहर टाइगर की टीम से भिड़ंत होगी। मैच के दौरान अंपायर मनोज गुप्ता, रजनीश सिरोही और हिमांशु सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed