फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Bulandshahr tops the state in uploading DBT photos

Bulandshahar News: डीबीटी के फोटो अपलोड करने में बुलंदशहर प्रदेश में अव्वल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 24 Aug 2024 11:00 PM IST
विज्ञापन
Bulandshahr tops the state in uploading DBT photos
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बुलंदशहर। परिषदीय स्कूलों में बच्चों को दी जाने वाली डीबीटी (डायरेक्ट बेनीफिट ट्रांसफर) की धनराशि के फोटो प्रेरणा एप पर अपलोड करने में बुलंदशहर को प्रदेश में पहले स्थान मिला है। 1.29 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं के अभिभावकों के खातों में डीबीटी की धनराशि पहुंच गई है। इनमें से 78 हजार से अधिक बच्चों के फोटो ड्रेस सहित अन्य सामग्री के साथ अपलोड कर दिए हैं।

जिले के 1862 परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को शासन की तरफ से डीबीटी की धनराशि में 1200-1200 रुपये दिए जाते हैं। विभाग के अनुसार इस धनराशि से बच्चे ड्रेस, जूते-मौजे, स्वेटर, बैग और स्टेशनरी खरीदते हैं। जिले में कक्षा एक से लेकर आठ तक में 2.10 लाख से अधिक छात्र पढ़ रहे हैं। गत दिनों उक्त सभी छात्रों के बैच बनाकर शासन के पोर्टल पर अपलोड कर दिए थे। पहले चरण में 1.29 लाख बच्चों के अभिभावकों के खातों में डीबीटी की राशि आ गई थी जिसके बाद अभिभावकों ने बच्चों को सभी सामान दिलवा दिया है।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ.लक्ष्मीकांत पांडेय ने बताया कि स्कूलों में जिन बच्चों ने सामग्री खरीदी है, उनका शिक्षक सत्यापन कर रहे हैं और इसकी रिपोर्ट बनाकर पोर्टल पर बच्चों के फोटो सहित अपलोड किए जा रहे हैं। यह कार्य तेजी से किया जा रहा है। शासन द्वारा अब प्रदेश के टॉप थ्री जिलों की सूची जारी की गई है, जिसमें पहले नंबर पर बुलंदशहर, दूसरे पर बनारस व तीसरे पर अलीगढ़ जनपद है। जिले में सबसे ज्यादा बच्चों के फोटो प्रेरणा एप पर अपलोड किए हैं। शत-प्रतिशत बच्चों के फोटो अपलोड सभी स्कूलों से किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed