फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr

Bulandshahar News: परीक्षा देकर लौट रही छात्राओं से छेड़छाड़, अगवा करने की कोशिश

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 22 Feb 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
bulandshahr
परीक्षा देकर लौट रही छात्राओं से छेड़छाड़, अगवा करने की कोशिश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चोला। हाईस्कूल की परीक्षा देकर वापस घर लौट रही सिकंदराबाद क्षेत्र के गांव निवासी दो छात्राओं के साथ कार सवारों ने छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज मारपीट करते हुए छात्राओं को अगवा करने का प्रयास किया। शोर सुनकर लोगों का आता देख आरोपी भुगत लेने की धमकी देते हुए फरार हो गए। घटना की जानकारी होने पर परिजनों, ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हो गया।

सिकंदराबाद क्षेत्र के गांव निवासी छात्राओं ने बताया कि वह चोला क्षेत्र के एक इंटर कॉलेज में हाईस्कूल की छात्रा हैं। क्षेत्र निवासी एक युवक काफी दिनों से उनका पीछा कर रहा था और स्कूल आते जाते रास्ते में उनके साथ छेड़छाड़ करते हुए फब्तियां कसता था। बुधवार को पहली पॉली में उनका आर्ट का पेपर था। परीक्षा समाप्त होने के बाद वह पैदल अपने घर लौट रही थीं। इसी दौरान उक्त युवक ने अपने तीन-चार अज्ञात साथियों के साथ कार से उनका पीछा करते हुए रास्ते में रोक लिया और उनके साथ छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए उनके साथ मारपीट की। उक्त युवकों ने उन्हें अगवा करने की भी कोशिश की। छात्राओं के शोर मचाने पर लोगों को आते देख आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। घटना की जानकारी होने पर छात्राओं के परिजनों, ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर बड़ी संख्या में ग्रामीण छात्राओं के परिजनों के साथ चोला थाने पहुुंचे। परिजनों ने आरोपी युवक और उसके साथियों के खिलाफ तहरीर दी। थाना प्रभारी पूनम जादौन ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed