फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

बहन के घर से लौट रहे भाई की सड़क हादसे में मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 14 Aug 2022 12:34 AM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
बहन के घर से लौट रहे भाई की सड़क हादसे में मौत
विज्ञापन

सिकंदराबाद। बहन के घर से वापस लौट रहे भाई शनि यादव (22वर्ष) पुत्र रामअवतार यादव निवासी ग्राम छिछोरा जनपद कासगंज की सिकंदराबाद क्षेत्र में हाईवे-91 पर सड़क हादसे में मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बताया गया कि शनि यादव गाजियाबाद स्थित एक निजी कंपनी में कार्य करता था। रक्षा बंधन पर्व पर शुक्रवार को वह खुर्जा में अपनी बहन के यहां आया था। शनिवार को वह बाइक से वापस गाजियाबाद लौट रहा था। सिकंदराबाद क्षेत्र में हाईवे-91 पर ग्राम नेतरामपुरी के पास उसकी बुग्गी के साथ टक्कर हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल होने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शनि यादव की मौत की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। तहरीर के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed