फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

लिंक पर जानकारी भरते ही खाते से कट गए तीन लाख 41 हजार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 10 Mar 2022 11:16 PM IST
विज्ञापन
लिंक पर जानकारी भरते ही खाते से कट गए तीन लाख 41 हजार
विज्ञापन

सिकंदराबाद। कस्टमर केयर के नंबर पर फोन करने पर मिले निर्देशों का पालन करते हुए लिंक पर पूरी जानकारी भरना एक व्यक्ति को महंगा पड़ गया। उसके खाते से 3 लाख 41 हजार रुपये कट गए। पीड़ित ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

क्षेत्र के गांव गंगरौल स्थित गोपाल पब्लिक स्कूल के संचालक पूरनचंद्र शर्मा ने बताया कि उसने खाते से ऑनलाइन रुपये ट्रांसफर नहीं हो रहे थे। जिसपर उन्होंने अपने पौत्र गोपाल से नेट बैंकिंग में आ रही असुविधा को दूर करने के लिए कहा। गोपाल ने दो मार्च को वेबसाइट से बैंक का कस्टमर केयर नंबर लिया। कस्टमर केयर नंबर पर संपर्क करने पर दूसरी ओर से बात कर रहे व्यक्ति ने एक लिंक भेजा। लिंक में अपने खाते संबंधी डिटेल भरकर भेजने को कहा। जैसे ही उसने लिंक खोलकर डिटेल भरी। उसके खाते से तीन लाख 41 हजार रुपये कट गए। उसने वेबसाइट से लिए कस्टमर केयर नंबर पर फोन करने का प्रयास किया। लेकिन उसके बाद फोन स्विच ऑफ जाता रहा। थाना प्रभारी रामवीर सिंह ने बताया कि मामले को साइबर सेेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed